facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Prajwal Revanna scandal: कर्नाटक सरकार की मांग के बाद एक्शन में विदेश मंत्रालय, रद्द हो सकता है प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट

Advertisement

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय को कर्नाटक सरकार से एक पत्र मिला है जिसमें रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया गया है।

Last Updated- May 23, 2024 | 12:14 PM IST
Prajwal Revanna sex scandal
Prajwal Revanna scandal

Prajwal Revanna scandal: विदेश मंत्रालय जनता दल (सेक्युलर) से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर कार्रवाई कर रहा है। प्रज्वल पर कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय को कर्नाटक सरकार से एक पत्र मिला है जिसमें रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया गया है। प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा का पोता है। बताया जाता है कि हासन से सांसद प्रज्वल ने पिछले महीने के अंत में भारत छोड़ दिया था।

इससे ठीक एक दिन पहले ही उसके निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। सूत्रों ने बताया, ‘‘विदेश मंत्रालय को सांसद प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के लिए कर्नाटक सरकार से पत्र मिला है। उस पर कार्रवाई की जा रही है।’’

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा था कि केंद्र ने जद (एस) नेता के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर उसका राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के अनुरोध का जवाब नहीं दिया है।

प्रज्वल पर महिलाओं के साथ यौन शोषण के कई मामले दर्ज हैं। ये मामले कथित तौर पर उससे जुड़े कई अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने के बाद सामने आए। इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि रेवन्ना ने राजनयिक पासपोर्ट पर जर्मनी की यात्रा की और यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं मांगी। उन्होंने बताया था, ‘‘उक्त सांसद की जर्मनी यात्रा के संबंध में विदेश मंत्रालय से न तो कोई राजनीतिक मंजूरी मांगी गई थी और न ही जारी की गई थी।’’

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 12:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement