facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

संसद में अदाणी मुद्दे पर चर्चा नहीं होने देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी हरसंभव कोशिश करेंगे: राहुल

Advertisement

राहुल ने संवाददाताओं से कहा कि मैं चाहता हूं कि अदाणी के मसले पर चर्चा होनी चाहिए और सच सामने आना चाहिए

Last Updated- February 06, 2023 | 4:35 PM IST
Rahul Gandhi
PTI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि संसद में अदाणी मुद्दे पर चर्चा नहीं होने देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरसंभव कोशिश करेंगे और देश को जानना चाहिए कि अरबपति उद्योगपति के पीछे कौन सी ताकत है।

राहुल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संसद में अदाणी जी पर चर्चा नहीं होने देने के लिए मोदी जी हरसंभव प्रयास करेंगे। इसकी एक वजह है और आप उसे जानते हैं। मैं चाहता हूं कि अदाणी के मसले पर चर्चा होनी चाहिए और सच सामने आना चाहिए। लाखों और करोड़ों का भ्रष्टाचार सामने आना चाहिए। देश को पता चलना चाहिए कि अदाणी के पीछे कौन सी ताकत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई साल से मैं सरकार के बारे में और ‘हम दो, हमारे दो’ के बारे में बात करता आ रहा हूं। सरकार नहीं चाहती कि अदाणी मामले पर संसद में चर्चा हो क्योंकि वह डरी हुई है। सरकार को संसद में चर्चा करानी चाहिए लेकिन इससे बचने के प्रयास किए जाएंगे।’’

अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह पर फर्जी लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद समूह के शेयर की कीमतों में भारी गिरावट आई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए संसद में चर्चा कराने की मांग की है।

पार्टी ने ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में या किसी संयुक्त संसदीय समिति द्वारा कराए जाने की मांग भी की है। अदाणी प्रकरण पर विपक्षी दल लगातार केंद्र को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि अदाणी समूह के शेयरों में हालिया गिरावट एक ‘घोटाला’ है जिसमें आम लोगों का पैसा शामिल है क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने उनमें निवेश किया है। वहीं, अदाणी समूह ने कहा है कि वह सभी कानूनों और सूचना प्रकट करने संबंधी आवश्यकताओं का अनुपालन करता है।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement