facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राहुल ने लगाया ‘वोट की चोरी’ का आरोप, निर्वाचन आयोग ने बताया निराधार

Advertisement

आयोग ने कहा था कि लोक सभा में विपक्ष के नेता ने न केवल ‘बेबुनियाद आरोप’ लगाए, बल्कि एक संवैधानिक संस्था को ‘धमकाने’ का भी प्रयास किया। 

Last Updated- August 01, 2025 | 10:55 PM IST
Congress party

लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि निर्वाचन आयोग ‘वोट चोरी’ में शामिल है और इस बारे में उनके पास ऐसा पुख्ता सबूत है जो ‘एटम बम’ की तरह है जिसके फटने पर आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी। निर्वाचन आयोग ने उनके आरोपों को आधारहीन बताते हुए कहा कि अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आयोग और उसके कर्मचारियों को धमकाना भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता ने यह आरोप भी लगाया कि आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए ‘वोट चोरी’ करा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ‘वोट चोरी’ में जो भी शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ‘बम की तरह फटने’ के बजाय ‘पानी की तरह बहना’ चाहिए। सत्तारूढ़ पार्टी ने निर्वाचन आयोग को निशाना बनाने के लिए ‘अलोकतांत्रिक और अशोभनीय’ भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर भी राहुल पर तीखा प्रहार किया।

Also Read: Bihar Elections: SIR प्रक्रिया पूरी करने के बाद मतदाता सूचियों का मसौदा प्रकाशित

 

कांग्रेस के शीर्ष नेता ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने बोला है कि वोट चोरी हो रही है। अब हमारे पास एकदम पुख्ता सबूत हैं कि निर्वाचन आयोग वोट चोरी में शामिल है। मैं हल्के-फुल्के अंदाज में नहीं बोल रहा हूं, मैं 100 प्रतिशत सबूत के साथ बोल रहा हूं।’ उन्होंने दावा किया, ‘हम जैसे ही यह जारी करेंगे, पूरे देश को पता लग लग जाएगा कि आयोग वोट चोरी करा रहा है और यह भाजपा के लिए करा रहा है।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पिछले कुछ सप्ताह से लगातार यह दावा कर रहे हैं कि कर्नाटक में एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में उनकी पार्टी ने मतदाता सूचियों की जांच करवाई है जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता मिली है तथा जल्द ही इसका विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने गत 24 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस दावे पर कड़ी आपत्ति जताई थी। आयोग ने कहा था कि लोक सभा में विपक्ष के नेता ने न केवल ‘बेबुनियाद आरोप’ लगाए, बल्कि एक संवैधानिक संस्था को ‘धमकाने’ का भी प्रयास किया। 

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement