facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता वाईएस शर्मिला को मिली धमकी की निंदा की , बताया इसे अपमानजनक कृत्य

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘महिलाओं का अपमान करना और धमकाना, एक घृणित और कायरतापूर्ण कार्य और दुर्भाग्यवश कमजोर लोगों का सबसे आम हथियार है।’

Last Updated- February 04, 2024 | 8:40 AM IST
'Madhabi Butch Scam' is not just insider trading, it is a case of direct conflict of interest: Rahul Gandhi ‘माधबी बुच घोटाला’ सिर्फ इनसाइडर ट्रेडिंग नहीं, सीधे हितों के टकराव का मामला: राहुल गांधी
Representative Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश पार्टी प्रमुख वाई एस शर्मिला को मिल रही धमकियों की शनिवार को निंदा की और इसे अपमानजनक कृत्य बताया।

गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘महिलाओं का अपमान करना और धमकाना, एक घृणित और कायरतापूर्ण कार्य और दुर्भाग्यवश कमजोर लोगों का सबसे आम हथियार है।’

एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आंध्र प्रदेश में कुछ तत्व शर्मिला और कांग्रेस को हर दिन दक्षिणी राज्य में मिल रहे भारी समर्थन से स्पष्ट रूप से परेशान हैं।

वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘शर्मिलाजी और सुनीताजी(आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री वाई एस विवेकानंद रेड्डी की बेटी) को जान से मारने की धमकियां और ट्रोलिंग बेहद निंदनीय है और उनकी प्रतिष्ठा तथा वाईएस राजशेखर रेड्डी की महान विरासत को धूमिल करने के इन दयनीय प्रयासों के खिलाफ पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।’

Advertisement
First Published - February 4, 2024 | 8:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement