facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने लोक सभा में उनके भाषण के अंश हटाने पर आपत्ति जताई, अध्यक्ष को लिखा पत्र

Advertisement

कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत के अनुसार राहुल गांधी के भाषण के 13 अंश कार्यवाही से निकाल दिए गए।

Last Updated- July 02, 2024 | 10:16 PM IST
Modi Surname Case: Congress leader Rahul Gandhi

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सदन में सोमवार को दिए गए उनके भाषण के कुछ चुनिंदा अंश कार्यवाही से निकाल दिए गए। उन्होंने कहा कि यह कदम संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। उनके भाषण के निकाले गए भाग को पुन: शामिल किया जाए।

अपने पत्र में कहा कि अध्यक्ष के पास सदन की कार्यवाही से किसी भी भाषण के अंश हटाने की शक्ति होती है, लेकिन उसके लिए कुछ शर्त होती है, जिसकी व्याख्या लोक सभा में प्रक्रिया एवं व्यवहार की नियमावली में नियम संख्या 380 में की गई है। लोक सभा में नेता विपक्ष के रूप में सोमवार को अपना पहला भाषण देने वाले राहुल ने बिरला को संबोधित पत्र में कहा, ‘मैं यह देखकर स्तब्ध हूं कि मेरे भाषण का काफी हिस्सा लोक सभा की कार्यवाही से हटा दिया गया।’

कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत के अनुसार राहुल गांधी के भाषण के 13 अंश कार्यवाही से निकाल दिए गए। भाषण के जिन अंशों को सदन की कार्यवाही से निकाला गया हैं उनमें भाजपा की कथित विभाजनकारी राजनीति, अग्निपथ योजना, नोटबंदी, जीएसटी और पूंजीवाद आदि पर टिप्पणियां हैं।

राहुल ने यह भी कहा कि मैं यह कहने के लिए विवश हूं कि भाषण के अंशों को हटाते समय नियम 380 का पालन नहीं किया गया है। मैंने सदन में जो मुद्दे उठाए, वह सच्चाई है और वही वास्तविक स्थिति है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी को पत्र लिखा और बुधवार को नीट के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। हालांकि मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री के भाषण के बाद लोक सभा की कार्यवाही टाल दी गई। पिछले 24 घंटों के दौरान संघ परिवार और कई हिंदू संगठनों ने राहुल गांधी के भाषण की आलोचना की और कई जगह प्रदर्शन हुए। हालांकि कांग्रेस सांसदों और शिव सेना (उद्धव) ने उनका बचाव किया।

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement