facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विपक्षी गठबंधन की सरकार में राहुल गांधी को बनना चाहिए प्रधानमंत्री : शकील अहमद

Advertisement

उन्होंने यह बयान ऐसे समय दिया है जब विपक्षी एकजुटता के संदर्भ में लगातार चर्चा हो रही है

Last Updated- February 23, 2023 | 12:38 PM IST
Rahul Gandhi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने गुरुवार को कहा कि 2024 के लिए बनने वाले विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व उनकी पार्टी को करना चाहिए और सरकार गठित होने पर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री होना चाहिए।

उन्होंने यह बयान ऐसे समय दिया है जब विपक्षी एकजुटता के संदर्भ में लगातार चर्चा हो रही है। अहमद ने कहा, ‘‘ईमानदारी की बात यही है कि देश में दो राष्ट्रीय दल हैं। एक भारतीय जनता पार्टी है, दूसरी कांग्रेस है। कांग्रेस की तीन राज्यों में अपने बल पर सरकार है, तीन-चार राज्यों में वह गठबंधन सरकार का हिस्सा है। कम से कम 10 राज्यों में हम मुख्य विपक्षी दल हैं।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता चाहता है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें और प्रधानमंत्री बनें।” संप्रग सरकार में मंत्री रहे अहमद ने कहा, “अगर भाजपा की सरकार बनती है तो उनका प्रधानमंत्री होगा, लेकिन अगर कांग्रेस और विपक्ष की सरकार बनती है तो कांग्रेस को उसका नेतृत्व करना चाहिए तथा राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री होना चाहिए। यही देश और कांग्रेसजन की भावना है।”

विपक्षी एकजुटता को लेकर चल रही चर्चा के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 21 फरवरी को नगालैंड में कहा था कि अगले साल केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई में गठबंधन सरकार बनेगी, हालांकि इसके अगले ही दिन दिल्ली में उन्होंने कहा कि साथी दलों के साथ मिलकर ‘‘सामूहिक रूप से’’ सरकार का गठन किया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 12:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement