facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, 91.78% तक पहुंचा वोटिंग प्रतिशत

Advertisement

गुरुवार को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल की कुल 294 में से 152 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ

Last Updated- April 23, 2026 | 11:06 PM IST
voting
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कोलकाता और चेन्नई में गुरुवार को मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल के पहले चरण में 91.78 प्रतिशत और तमिलनाडु में 84.69 प्रतिशत मतदान हुआ। यह स्वतंत्रता के बाद से सबसे अधिक है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘आयोग तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के प्रत्येक मतदाता को सलाम करता है जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद से सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया है।’

गुरुवार को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल की कुल 294 में से 152 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। तमिलनाडु में कुल 5.73 करोड़ मतदाता जबकि पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 3.6 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाला। शेष 142 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। इससे पहले तमिलनाडु में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत 2011 विधान सभा चुनावों में 78.29 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 84.72 प्रतिशत था।

पश्चिम बंगाल में इस बार विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद लगभग 90 लाख मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इससे मतदान प्रतिशत बढ़ा है क्योंकि पुराने मतदाता सूची में कई मृतक या स्थानांतरित लोग शामिल थे। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में 85.76 प्रतिशत महिलाओं और 83.57 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। पश्चिम बंगाल में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 92.69 और पुरुषों का 90.92 रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नदिया जिले के कृष्णानगर में रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के लोगों को भारी मतदान के लिए बधाई दी और कहा कि यह आंकड़े बदलाव के लिए भारी जनादेश का संकेत हैं।

(साथ में एजेंसियां)

Advertisement
First Published - April 23, 2026 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement