facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, उसी दिन आएंगे परिणाम

Advertisement

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में लोक सभा (543) और राज्य सभा (245) के सदस्य शामिल होते हैं। इनमें इसके मनोनीत सदस्य भी शामिल होते हैं।

Last Updated- August 01, 2025 | 10:57 PM IST

भारत के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त होगी। कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार से मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रहा है। इस चुनाव से निर्वाचित उपराष्ट्रपति पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। यह जगदीप धनखड़ के कार्यकाल का शेष भाग नहीं होगा। धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 में समाप्त होने वाला था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को पद से इस्तीफा दे दिया।

धनखड़ संघ परिवार के बाहर से आए थे। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी और फिर जनता दल में चले गए। उसके बाद भाजपा के साथ लंबे समय तक बने रहे और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी बनाए गए। पिछले कुछ महीनों से सरकार के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण थे। सूत्रों ने कहा कि भाजपा इस बार पार्टी की विचारधारा से गहरे जुड़े उम्मीदवार को मैदान में उतारने पर मंथन करेगी।

Also Read: राहुल ने लगाया ‘वोट की चोरी’ का आरोप, निर्वाचन आयोग ने बताया निराधार

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में लोक सभा (543) और राज्य सभा (245) के सदस्य शामिल होते हैं। इनमें इसके मनोनीत सदस्य भी शामिल होते हैं। वर्तमान में राज्य सभा में पांच और लोक सभा में एक पद रिक्त है, जिससे दोनों सदनों की प्रभावी शक्ति क्रमशः 240 और 542 है। इस प्रकार निर्वाचक मंडल में 782 सदस्य हैं। निचले सदन में रिक्ति पश्चिम बंगाल के बसीरहाट की है, जबकि उच्च सदन जम्मू-कश्मीर से चार और पंजाब से एक सदस्य का पद खाली है।

लोक सभा में राजग के 293 और राज्य सभा में 129 सदस्य हैं। यह गठबंधन यह भी मान रहा है कि सभी मनोनीत सदस्य उसी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। सत्तारूढ़ गठबंधन को 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जो निर्वाचक मंडल में बहुमत हासिल करने के लिए पर्याप्त है।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement