facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नस्लीय टिप्पणी के बाद सैम पित्रोदा ने दिया ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Advertisement

Racist remarks row: पित्रोदा ने बुधवार को यह कहकर बवाल खड़ा कर दिया था कि भारत के पूर्वी हिस्से के लोग चीनी लोगों जैसे दिखते हैं और दक्षिणी भारत के लोग अफ्रीकी जैसे।

Last Updated- May 08, 2024 | 11:24 PM IST
Sam Pitroda

भारत की विविधा का बखान करते हुए भारतीय लोगों के रंग पर अवांछनीय टिप्पणी करने वाले सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने इसे कबूल कर लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके निर्णय का सम्मान करते हुए इस्तीफा स्वीकार कर लिया।’

पित्रोदा ने बुधवार को यह कहकर बवाल खड़ा कर दिया था कि भारत के पूर्वी हिस्से के लोग चीनी लोगों जैसे दिखते हैं और दक्षिणी भारत के लोग अफ्रीकी जैसे। सोशल मीडिया पर वायरल एक पॉडकास्ट क्लिप में उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे झगड़ों को छोड़ दें तो लोग बड़ी हंसी-खुशी के माहौल में 75 वर्षों से साथ रह रहे हैं। हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।

दूसरी ओर, तेलंगाना में प्रचार करते हुए मोदी ने कहा, ‘मैं आज गुस्से में हूं। अगर कोई मुझे गाली देता है तो मुझे गुस्सा नहीं आता। मैं बर्दाश्त कर सकता हूं, लेकिन शहजादे के दार्शनिक ने इतनी बड़ी गाली दे दी, जिससे मुझे गुस्सा आ गया है।’ मोदी ने पूछा, ‘क्या मेरे देश में त्वचा के रंग के आधार पर लोगों की क्षमता तय होगी?’

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement