facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shivraj Chouhan: विदिशा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने विधानसभा से इस्तीफा दिया

Advertisement

एक वीडियो बयान में, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बुधनी सीट से इस्तीफा देना उनके लिए बहुत भावुक क्षण है, जिसने उन्हें छह बार विधानसभा के लिए चुना।

Last Updated- June 17, 2024 | 10:46 PM IST
MP CM

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में विदिशा से लोकसभा के लिए चुने जाने के कुछ दिनों बाद अपनी पारंपरिक बुधनी सीट से विधायक के रूप में सोमवार को इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद चौहान ने कहा कि वह सीहोर जिले के बुधनी के लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे जहां से उन्होंने दशकों पहले अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

एक वीडियो बयान में, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बुधनी सीट से इस्तीफा देना उनके लिए बहुत भावुक क्षण है, जिसने उन्हें छह बार विधानसभा के लिए चुना। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज बहुत भावुक महसूस कर रहा हूं। मैंने मध्य प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बुधनी के लोग मेरी हर सांस में बसते हैं।

मैंने अपना सार्वजनिक जीवन बुधनी से शुरू किया और लोगों ने मुझे अपना प्यार और स्नेह दिया।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बचपन से ही मैं बुधनी में आंदोलनों में हिस्सा लेता रहा हूं। हमेशा मुझे लोगों का प्यार और स्नेह मिलता रहा है। लोगों की सेवा करना मेरे लिए भगवान की पूजा करने जैसा है।

लोगों ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है और मैं उनकी सेवा करता रहूंगा।’’ वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता चौहान (65) ने बुधनी सीट से 1.05 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। चार बार मुख्यमंत्री रहे चौहान ने इस बार आम चुनाव में विदिशा लोकसभा सीट पर 8.21 लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की।

चौहान ने नौ जून को भाजपा के नेतृत्व वाली नयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। एक दिन बाद, उन्हें महत्वपूर्ण कृषि और ग्रामीण विकास विभाग दिए गए। अतीत में विदिशा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (1991), मीडिया कारोबारी रामनाथ गोयनका (1971) और भाजपा नेता सुषमा स्वराज (2009 और 2014) जैसे दिग्गज सांसद रह चुके हैं।

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 10:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement