facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिसोदिया ने पापड़ और कचरी की कर दरों में विसंगति को दूर करने की मांग की

Advertisement

सिसोदिया ने बैठक में कहा, ‘‘यह एक विसंगति है और इसे जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए।’’

Last Updated- February 19, 2023 | 9:01 AM IST
Feedback Unit case: CBI registers FIR against Sisodia

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जीएसटी परिषद की शनिवार को हुई बैठक में पापड़ और कचरी के लिए कर (टैक्स) निर्धारण में विसंगति को दूर करने की मांग की।

सिसोदिया ने कहा कि ‘‘कचरी’’ एक ‘‘प्रीमियम’’ उत्पाद नहीं है और अगर विसंगति को दूर नहीं किया जाता है, तो इससे ‘‘गलत बिल बनाने की प्रथा को बढ़ावा मिलेगा और कर चोरी बढ़ेगी।’’

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जीएसटी परिषद की बैठक में आज पापड़ और कचरी के टैक्स निर्धारण में आई विसंगति को दूर करने की मांग रखी। पापड़ पर जीरो प्रतिशत जीएसटी है लेकिन कचरी को 18 प्रतिशत टैक्स की श्रेणी में रख दिया गया है। नमकीन, पास्ता, पिज्जा ब्रेड आदि पर पांच प्रतिशत से 12 प्रतिशत टैक्स है तो फिर कचरी पर 18 प्रतिशत रखना गलत था।’’

सिसोदिया ने बैठक में कहा, ‘‘यह एक विसंगति है और इसे जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए।’’

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 49वीं बैठक शनिवार को यहां हुई।

Advertisement
First Published - February 19, 2023 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement