facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

समाजवादी पार्टी ने 3 बागी विधायकों को किया पार्टी से बाहर, मनोज पांडे, अभय सिंह और राकेश सिंह पर हुई कार्रवाई

Advertisement

राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले तीन सपा विधायकों को पार्टी से निकाला गया। हालांकि, बाकी चार विधायकों पर पार्टी ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है।

Last Updated- June 23, 2025 | 3:13 PM IST
Akhilesh Yadav
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव | फाइल फोटो

घर वापसी के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Samajwadi Party ने उत्तर प्रदेश में बगावत करने वाले सात विधायकों में से तीन को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इन विधायकों ने पार्टी से बगावत करते हुए 17 महीने पहले हुए राज्यसभा व विधान परिषद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था। बागी सात विधायकों में से दो तो औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल भी हो गए थे।

सोमवार को पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने अयोध्या की गोंसाईगंज से विधायक अभय सिंह, अमेठी जिले की गौरीगंज से विधायक राकेश सिंह और रायबरेली की ऊंचाहार सीट के मनोज पांडे को निष्कासित करने का ऐलान किया। हालांकि, बाकी चार विधायकों पर पार्टी ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है।

Also Read: उत्तर प्रदेश में फर्जी कंपनियों पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, GST में पारदर्शिता पर जोर

राज्यसभा व विधान परिषद फरवरी 2024 में हुए चुनावों में पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए सपा विधायकों अभय सिंह, राकेश सिंह, मनोज पांडे, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, राकेश पांडे व आशुतोष मौर्य ने भाजपा को वोट दिया था। उस समय मनोज पांडे विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक थे। बाद में लोकसभा चुनावों के दौरान गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मनोज पांडे व अभय सिंह ने भाजपा की सदस्यता भी ले ली थी।

सपा के इस फैसले के बाद उक्त तीनों विधायक विधानसभा में असंबद्ध सदस्य माने जाएंगे। पार्टी ने इनकी विधायकी समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के सामने याचिका प्रस्तुत नहीं की। शेष चार बागी विधायकों के बारे में सपा नेताओं का कहना है कि इन्हें वापसी का मौका दिया गया है। पार्टी प्रवक्ता उदयवीर सिंह का कहना है कि भविष्य में इन चार विधायकों की वापसी संभव है। वैसे भी पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, आशुतोष मौर्य व राकेश पांडे ने सपा के खिलाफ न तो कोई बयान दिया है और न ही पार्टी विरोधी काम किया है।

Advertisement
First Published - June 23, 2025 | 3:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement