facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए CM, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

Advertisement

शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है

Last Updated- May 08, 2026 | 7:09 PM IST
subhendu adhikari

Suvendu Adhikari West Bengal CM: भवानीपुर और नंदीग्राम से जीत दर्ज करने वाले शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। शुक्रवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह ऐलान किया गया। शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है। 

शुभेंदु को विधायक दल का नेता चुना गया

कोलकाता में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर अंतिम सहमति बन गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वयं उनके नाम की घोषणा की। शाह और ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी की मौजूदगी में भाजपा विधायकों ने सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी को अपना नेता चुन लिया।

बैठक के बाद शाह ने कहा, “आठ प्रस्ताव प्राप्त हुए, और उन सभी में केवल एक ही नाम था। दूसरे नाम के लिए पर्याप्त समय दिया गया, लेकिन कोई दूसरा नाम प्रस्तावित नहीं किया गया। इसलिए, मैं शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री घोषित करता हूं।” 

Also Read: डेटा सेंटर और बढ़ती बिजली खपत से चमक सकते हैं ये 4 Power Stocks, ब्रोकरेज ने दिए ₹650 तक के टारगेट

9 मई को लेंगे CM पद की शपथ

शुभेंदु अधिकारी शनिवार, 9 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह दिन बंगाल के लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन रवींद्र जयंती मनाई जाती है। इसी शुभ अवसर पर राज्य की पहली बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

ममता बनर्जी को दो बार दी मात

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबर्दस्त जीत से राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हुआ है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के पूर्व करीबी सहयोगी अधिकारी दिसंबर 2020 में भाजपा में शामिल हो गए थे। अधिकारी बंगाल में भाजपा के अभियान के केंद्रीय चेहरे के रूप में उभरे और राज्य भर में इसके संगठनात्मक आधार का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य में 2021 के विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम की हाई प्रोफाइल सीट पर बनर्जी को हराने के बाद उनका राजनीतिक कद तेजी से बढ़ा। 2026 में, उन्होंने बनर्जी को फिर से हराया और इस बार उनके गढ़ भवानीपुर में।

Also Read: बाजार में उठापटक! कैसे बढ़ेगा पैसा? याद रखें एक्टिव-पैसिव फंड्स का बैलेंस्ड फॉर्मूला

घोषणापत्र में किये गये सभी वादों को पूरा करेंगे 

शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में नई भाजपा सरकार पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम करेगी। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पार्टी विधायकों को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा कि बंगाल में डर का माहौल खत्म हो गया है और राज्य अब “भरोसे” के दौर की ओर बढ़ेगा। पार्टी विधायकों और समर्थकों की ज़ोरदार तालियों के बीच अधिकारी ने कहा, “भय अब खत्म हो गया है और जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है, भरोसा आ गया है।”

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने 7 मई को राज्य विधानसभा को भंग कर दिया है। कोलकाता गजट में जारी आधिकारिक अधिसूचना का हवाला देते हुए बताया गया है कि विधानसभा को भंग करने का यह कदम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद उठाया गया है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 8, 2026 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement