facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

स्वाति मालीवाल ने CM केजरीवाल के निजी स्टाफ पर हमले का लगाया आरोप, मगर नहीं की औपचारिक शिकायत

Advertisement

मालीवाल की इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए संदेश भेजा और कॉल किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

Last Updated- May 13, 2024 | 5:43 PM IST
Swati Maliwal

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य द्वारा उन पर ‘हमला’ किए जाने का आरोप लगाया। मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और यह आरोप लगाया।

पुलिस को अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मालीवाल की इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए संदेश भेजा और कॉल किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम.के. मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर पुलिस को पीसीआर कॉल आया जिसमें महिला ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में उनपर हमला हुआ है।

उन्होंने बताया, ‘‘कुछ समय बाद सांसद महोदया पुलिस थाने आईं। हालांकि, वह यह कहकर लौट गईं कि शिकायत बाद में करेंगी।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि फोन कॉल मालीवाल के मोबाइल फोन से आया था और वह स्वयं बात कर रही थीं। अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री आवास से बोल रही हैं और यहां के कर्मचारी ने उन पर हमला किया है।’’

उन्होंने बताया कि कॉल के तुरंत बाद सिविल लाइन्स पुलिस थाना की टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची। थाना प्रभारी ने मालीवाल से मुलाकात की और उन्होंने कहा कि वह पुलिस थाना आ रही हैं। अधिकारी के मुताबिक मालीवाल पूर्वाह्न 10 बजे थाना पहुंची।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस थाने में उन्होंने सूचना दी कि हमले की प्राथमिकी के लिए चिकित्सा परीक्षण आवश्यक है। वह करीब पांच मिनट तक थाने में रहीं और बिना शिकायत दर्ज कराए लौट गईं। उन्होंने कहा कि वह वापस आएंगी।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर ऐसी घटना किसी भी महिला के साथ होती है तो उसे न्याय मिलना चाहिए।’’

Advertisement
First Published - May 13, 2024 | 5:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement