facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद पर ठाकरे बंधु साथ-साथ

राज, उद्धव ठाकरे ने मुंबई में पांच जुलाई को विजय रैली के लिए दिया संयुक्त निमंत्रण

Last Updated- July 02, 2025 | 6:16 PM IST
Thackrey Brothers/ BS

महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर शुरु हुए विवाद के बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 20 साल बाद एक मंच पर आ रहे हैं। शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पांच जुलाई को मुंबई में मराठी विजय दिवस मनाने के लिए मंगलवार को एक संयुक्त सार्वजनिक निमंत्रण जारी किया। राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में त्रि-भाषा नीति के आदेश को वापस लेने के बाद दोनों दलों ने पांच जुलाई को मराठी विजय दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

मराठीचा आवाज नामक संयुक्त निमंत्रण इस कार्यक्रम की पहली आधिकारिक घोषणा है। इसमें किसी पार्टी का चिह्न या ध्वज नहीं है, सिर्फ राज्य की एक ग्राफिक छवि है। इसमें आयोजक के रूप में उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के नाम हैं। शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे रैली में भाग लेंगे। यह पहली बार है जब वे दोनों करीब दो दशक बाद किसी राजनीतिक कार्यक्रम में एक साथ नजर आएंगे।

Also Read: Explainer: कैसे चुने जाएंगे अगले दलाई लामा? Global Geopolitics में क्यों अहम है ये चुनाव?

महाराष्ट्र के स्कूलों में पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक हिंदी भाषा को शामिल करने के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच रविवार को राज्य सरकार ने त्रिभाषा नीति पर सरकारी आदेश को रद्द कर दिया। इस घोषणा के तुरंत बाद मनसे और शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि इस सरकारी आदेश के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन मार्च रद्द कर दिया गया है। हालांकि, उद्धव ठाकरे ने बाद में एक कार्यक्रम में कहा कि पांच जुलाई को मराठी मानुष की एकता का जश्न मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संयुक्त निमंत्रण में मराठी बहनों और भाइयों को संबोधित किया गया है, और रैली को मराठी गौरव और एकता का उत्सव बताया गया है। निमंत्रण पर संदेश में कहा गया है, क्या हमने सरकार को झुका दिया? हाँ, यह उत्सव आपका होगा और हम केवल आपकी ओर से लड़ रहे थे। इसमें कहा गया है कि रैली वर्ली में एनएससीआई डोम में पांच जुलाई को सुबह 10 बजे शुरू होगी।

महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं के साथ आने से एक नई तरह की सियासत जन्म ले चुकी है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का मंच साझा करना महत्वपूर्ण होगा और उम्मीद है कि इसमें दोनों भाइयों की ताकत तथा क्षेत्रीय गौरव का प्रदर्शन होगा, विजय उत्सव कार्यक्रम में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे दोनों एक साथ एक मंच साझा करेंगे, दोनों भाइयों का भाषण होगा।  इसके बाद ये स्थायी गठबंधन है या अस्थाई इस पर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे आगे बात करेंगे।

First Published - July 2, 2025 | 6:07 PM IST

संबंधित पोस्ट