facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राष्ट्रीय दर्जा गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस कानूनी विकल्पों पर कर रही है विचार: सूत्र

Advertisement

आयोग ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया

Last Updated- April 11, 2023 | 10:25 AM IST
Mamata Banerjee- ममता बनर्जी

राष्ट्रीय दल का दर्ज गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती देने के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। पार्टी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

आयोग ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया था।

तृणमूल के एक सूत्र ने सोमवार को कहा, ‘‘ पार्टी चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने के लिए कानूनी विकल्पों पर गौर कर रही है।’’ वैसे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली इस पार्टी ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की। हालांकि पश्चिम बंगाल में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटनाक्रम के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का उपहास उड़ाया है।

प्रदेश भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने ट्विटर पर कहा, “ टीएमसी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खो दिया और इसे एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी जाएगी। टीएमसी को बढ़ाने की दीदी की आकांक्षा के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि लोग जानते हैं कि टीएमसी सबसे भ्रष्ट, तुष्टिकरण और आतंक से भरी सरकार चलाती है। इस सरकार गिरना भी निश्चित है क्योंकि पश्चिम बंगाल के लोग इस सरकार को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

सोमवार को जारी आदेश में आयोग ने कहा कि राकांपा और टीएमसी को हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में उनके प्रदर्शन के आधार पर क्रमशः नगालैंड और मेघालय में राज्य स्तर के दलों के रूप में मान्यता दी जाएगी। कांग्रेस छोड़ने के बाद बनर्जी ने एक जनवरी 1998 में तृणमूल कांग्रेस नामक अपनी पार्टी बनाई थी।

साल 2001 और 2006 के विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखने के बाद, आखिरकार टीएमसी ने 2011 के चुनाव में वाम मोर्च की सरकार को सत्ता से बेदखल करने में कामयाबी हासिल की। पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सीधी चुनौती देने के लिए हाल के वर्षों में पूरे देश में अपना विस्तार करने की कोशिश की।

हालांकि इसका ज्यादा असर हुआ नहीं। देश में अब छह दल-भाजपा, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय पार्टी हैं।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement