facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

केरल में वामपंथी सरकार के कर प्रस्तावों के खिलाफ UDF का विरोध प्रदर्शन शुरू

Advertisement

यूडीएफ के संयोजक एमएम हसन ने कहा कि विरोध प्रदर्शन सिर्फ सांकेतिक है

Last Updated- February 14, 2023 | 10:38 AM IST
UDF Protest

कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने तीन फरवरी को केरल विधानसभा में पेश किए गए बजट में वामपंथी सरकार द्वारा घोषित ‘कर प्रस्तावों’ के खिलाफ एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

सोमवार को यहां राज्य सचिवालय और 13 जिलों के कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू करते हुए विपक्षी मोर्चे ने वित्त मंत्री केएन बालगोपाल द्वारा प्रस्तुत राज्य के बजट से “सभी जनविरोधी सिफारिशों” को वापस लेने की मांग की। यूडीएफ के संयोजक एमएम हसन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन सिर्फ सांकेतिक है।

यूडीएफ तब तक आंदोलन जारी रखेगी जब तक सरकार बजट में प्रस्तावित ‘जनविरोधी करों’ को वापस नहीं ले लेती। विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कोझिकोड में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की। सतीशन ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के काफिले का ‘रास्ता साफ’ करने के नाम पर कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बड़े पैमाने पर गिरफ्तार किया जा रहा है।

उन्होंने पूछा, “उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया है कि किसी को ऐहतियातन हिरासत में नहीं लिया जाना चाहिए। किस अधिनियम के आधार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है? मुख्यमंत्री क्यों डर रहे हैं?”

सतीशन मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में समापन समारोह का उद्घाटन करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने पिनराई विजयन सरकार पर दो प्रतिशत ईंधन उपकर लगाने और जल कर बढ़ाने के लिए जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने “सार्वजनिक धन की बर्बादी कर” आम आदमी के लिए जीवन कठिन बना दिया है।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 10:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement