facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कौन हैं Alamgir Alam…जिनके PS के नौकर के घर निकला नोटों का जखीरा

Advertisement

ईडी (ED) ने यह बरामदगी कथित तौर पर झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के कमरे से की है।

Last Updated- May 06, 2024 | 6:53 PM IST
Alamgir Alam

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को रांची में कई स्थानों पर छापेमारी की और झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) के सचिव के एक नौकर के घर से 25 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की है।

ईडी (ED) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत छापेमारी शुरू की। ईडी ने यह बरामदगी कथित तौर पर झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के कमरे से की है।

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के बारे में 5 तथ्य:

1. 1954 में जन्मे आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने 1974 में भागलपुर विश्वविद्यालय से ग्रेड्यूएशन की थी। झारखंड में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलम ‘पाकुड़’ विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक हैं।

2. साहिबगंज जिले के निवासी आलम पहली बार 2000 में और फिर 2004 में झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 2006 में झारखंड विधानसभा के स्पीकर के रूप में भी कार्य किया। हालांकि, आलम 2009 में चुनाव हार गए थे लेकिन 2014 और 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव में वह लगातार जीत गए थे।

3. 70 वर्षीय कांग्रेस नेता वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं।

4. ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित ईडी द्वारा की गई तलाशी के बाद आलम इस समय विवादों में हैं। ईडी ने अपने 2023 के बयान में कहा कि अभियंता वीरेंद्र कुमार राम ने ठेकेदारों को टेंडर अलॉट करने के बदले में उनसे “कमीशन के नाम पर पैसे जुटाए है।

5. हालांकि, झारखंड के मंत्री ने दावा किया कि उनके पास छापे के बारे में “कोई आधिकारिक जानकारी नहीं” है। उन्होंने कहा, “मैं टीवी देख रहा हूं और उसमे कहा जा रहा है कि यह परिसर सरकार द्वारा मुझे प्रदान किए गए आधिकारिक पीएस (निजी सचिव) से जुड़ा हुआ है।”

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 6:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement