facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BS Manthan में बोले शेखर कपूर: फिल्म इंडस्ट्री में AI सबसे लोकतांत्रिक तकनीक, नए क्रिएटर्स को बनाएगा मजबूत

Advertisement

उन्होंने कहा, “AI इस समय सबसे ज्यादा गलत समझा जाने वाला शब्द है।” उन्होंने आगे कहा कि AI अनिश्चितता (अनप्रेडिक्टेबिलिटी) पर काम नहीं कर सकता

Last Updated- February 25, 2026 | 7:00 PM IST
Shekhar Kapur

फिल्म डायरेक्टर और एक्टर शेखर कपूर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक बदलाव लाने वाली ताकत है, जो फिल्म निर्माण की दुनिया को नए सिरे से आकार दे रही है। बिजनेस स्टैंडर्ड के फ्लैगशिप इवेंट बीएस मंथन में ‘Cinema in the Age of AI’ विषय पर भारत मंडपम में बोलते हुए कपूर ने कहा, “AI फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली अब तक की सबसे लोकतांत्रिक तकनीक है।”

AI सबसे गलत समझा जाने वाला शब्द

इस विषय पर बोलते हुए शेखर कपूर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को इस समय बहुत ही गलत समझा जा रहा है। उन्होंने कहा, “AI इस समय सबसे ज्यादा गलत समझा जाने वाला शब्द है।” उन्होंने आगे कहा कि AI अनिश्चितता (अनप्रेडिक्टेबिलिटी) पर काम नहीं कर सकता।

उनके अनुसार, “AI बहुत ही एंडवास कंप्यूटरीकृत पूर्वानुमान (प्रेडिक्टेबिलिटी) का योग है, यह अनिश्चित नहीं है।” कपूर ने AI को तेज और व्यापक बदलाव के रूप में बताते हुए कहा, “AI असल में बहुत ही तेजी से हो रहा बदलाव है।”

Also Read: BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: टेक्नोलॉजी, मटेरियल और सप्लाई चेन से मजबूत होगा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर 

AI नए क्रिएटर्स को मजबूत बनाएगा

शेखर कपूर ने कहा कि AI नए क्रिएटर्स को मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा, “AI पिरामिड के निचले स्तर से उभरेगा, क्योंकि यह इंट्यूशन को बढ़ावा देता है।” यानी तकनीक तक आसान पहुंच से ज्यादा लोग अपनी कहानियां सुना सकेंगे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “मुझे एक फिल्म बनाने में तीन साल लगते हैं, लेकिन AI के साथ एक बच्चा सिर्फ दो दिनों में फिल्म बना सकता है।”

जल्द ही चर्चा AI से आगे बढ़ जाएगी

भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही चर्चा AI से आगे बढ़ जाएगी। अगले साल तक हम AI की चर्चाओं से आगे निकल जाएंगे और फोकस विचारों पर होगा।

क्रिएटिविटी पर उन्होंने कहा, “कैओस (अराजकता) का मतलब है यह समझना कि कोई नियंत्रण नहीं है।” जब उनसे पूछा गया कि वह फिल्में कैसे चुनते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं फिल्में नहीं चुनता, फिल्में मुझे चुनती हैं।

Advertisement
First Published - February 25, 2026 | 6:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement