facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2024 की विदाई: कला, राजनीति और संगीत के दिग्गजों को आखिरी सलाम

Advertisement

उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन

Last Updated- December 31, 2024 | 10:21 PM IST
Zakir Hussain Know the special things about Zakir Hussain's life

2024 ने कला, संगीत, सिनेमा और राजनीति के कई दिग्गजों को अलविदा कहा। भारतीय शास्त्रीय संगीत से लेकर वैश्विक पॉप संगीत तक, सिनेमा के समांतर आंदोलन से लेकर सामाजिक और राजनीतिक विचारधाराओं तक, इन शख्सियतों ने अपने क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी। उनकी विदाई ने न केवल उनके प्रशंसकों को शोक में डुबो दिया, बल्कि उनके योगदान को याद करने का भी मौका दिया।

आह उस्ताद!

मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 15 दिसंबर को फेफड़ों की दिक्कतों की वजह से उनका निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। अपने छह दशक लंबे करियर में हुसैन ने देश और विदेश के शीर्ष कलाकारों के साथ जुगलबंदी की। उन्हें चार ग्रैमी अवॉर्ड मिले। उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मानों: पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया।

समांतर सिनेमा के अगुआ:

सन 1970 और 1980 के दशक में हिंदी सिनेमा में समांतर सिनेमा आंदोलन का विस्तार करने वाले मशहूर फिल्मकार श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर को 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उन्होंने अंकुर, मंडी और मंथन जैसी मशहूर फिल्मों का निर्माण किया।

विदा कॉमरेड:

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव रहे दिग्गज वामपंथी नेता सीताराम येचुरी का 12 सितंबर को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। एक प्रमुख वामपंथी नेता के रूप में वह वाम आंदोलन को देश के सामाजिक-सांस्कृतिक परिदृश्य में ले जाने में कामयाब रहे।

दूरदर्शी नेता:

वर्ष 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे वामपंथी नेता बुद्धदेव भट्‌टाचार्य का 8 अगस्त को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ताउम्र मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य रहे भट्‌टाचार्य ने मुक्त कारोबारी नीतियों की हिमायत की थी, हालांकि भूमि अधिग्रहण के उनके प्रयासों को प्रतिरोध का सामना करना पड़ा और 2011 में राज्य विधान सभा के चुनावों में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

संगीत जगत के दिग्गज:

अमेरिकी संगीत जगत के दिग्गज क्विंसी जोंस ने अपने 65 वर्ष से अधिक लंबे करियर में सब कुछ किया। वह ट्रंपेट बजाते थे, गीत तैयार करते थे और निर्माता भी थे। उन्होंने 27 ग्रैमी अवॉर्ड जीते। जोंस को माइकल जैकसन के साथ मिलकर पॉप संगीत को नया रूप देने की खातिर जाना जाता है।

अलविदा प्रोफेसर:

प्रतिष्ठित ब्रिटिश अभिनेत्री मैगी स्मिथ जिन्होंने हैरी पॉटर में प्रोफेसर मिनर्वा मैकगोनागाल और डाउनटाउन एबे में डॉगर काउंटेस की भूमिका निभाई थी, उनका 27 सितंबर को 89 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। स्मिथ ने छह दशक लंबे करियर में दो अकादमी अवॉर्ड और चार एमी अवॉर्ड जीते।

दुर्घटना:

इंग्लिश-आयरिश पॉप बैंड वन डायरेक्शन के सदस्य लियाम पायने का 16 अक्टूबर को अर्जेन्टीना के एक होटल की खिड़की से गिरकर निधन हो गया। 31 वर्षीय पायने की ऑटोप्सी से पता चला कि उनके शरीर में शराब, कोकीन और अवसाद कम करने की दवाएं मौजूद थीं।

एक नायक का पतन:

अमेरिकी फुटबॉलर ओजे सिंपसन जिन्हें सन 1995 में एक विवादास्पद निर्णय में अपनी पूर्व पत्नी और उनके एक पुरुष मित्र की हत्या के आरोप से बरी कर दिया गया था, का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका मुकदमा बहुत चर्चित हुआ था और इस मामले को लेकर बनी डॉक्युमेंटरीज आज भी लोगों को लुभाती हैं।

Advertisement
First Published - December 31, 2024 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement