facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

100th Anniversary Spanish Hockey Federation: मेजबान स्पेन से हारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम

Advertisement

India vs. Spain: Spain ने पहले क्वार्टर में लय हासिल करके कुनिल के गोल के दम पर बढ़त बना ली भारत ने दूसरे क्वार्टर में जवाबी हमले किये

Last Updated- July 26, 2023 | 11:49 AM IST
Asian Hockey 5 World Cup: India qualifies for 2024 World Cup after defeating Malaysia

भारतीय पुरुष हॉकी टीम जुझारू प्रदर्शन के बावजूद स्पेनिश हॉकी महासंघ की सौंवी वर्षगांठ पर हो रहे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में मेजबान स्पेन से 1 . 2 से हार गई।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह (59वां मिनट) ने भारत के लिये एकमात्र गोल किया जबकि स्पेन के लिये पाउ कुनिल (11वां) और जोकिन मेनिनि (33वां) ने गोल दागे। भारत ने आक्रामक शुरूआत की और पहले क्वार्टर में कई मौके बनाये लेकिन गोल नहीं हो सका ।

स्पेन ने पहले क्वार्टर में लय हासिल करके कुनिल के गोल के दम पर बढ़त बना ली भारत ने दूसरे क्वार्टर में जवाबी हमले किये लेकिन स्पेन के डिफेंडरों ने भारतीय आक्रमण पंक्ति को बांधे रखा । दूसरे क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी ।

हाफटाइम के बाद भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन स्पेन का डिफेंस काफी चुस्त था । मेनिनि ने हाफटाइम के तीन मिनट के भीतर गोल करके स्पेन की बढत दुगुनी कर दी । दो गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने बेहद आक्रामक हॉकी खेली और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया । इस पर गोल नहीं हो सका। चौथे क्वार्टर में भारत को मौके मिले लेकिन टीम बढत नहीं उतार सकी ।

स्पेन को भी लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जो नाकाम रहे । भारत के लिये आखिरी क्षणों में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया । भारत का सामना अब बुधवार को नीदरलैंड से होगा ।

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 11:49 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement