facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!

Advertisement

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। इस टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे जबकि सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया गया है

Last Updated- June 06, 2026 | 3:44 PM IST
Vaibhav Sooryavanshi
फोटो क्रेडिट: Facebook/Vaibhav Sooryavanshi

भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। IPL में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले 15 साल के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए पहली बार सीनियर भारतीय टीम से बुलावा आया है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने IPL के इस सीजन में बेहद आक्रामक पारियां खेलीं। उन्होंने 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से पूरे सीजन में 776 रन कूट डाले, जिसके लिए उन्हें ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (MVP) के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इससे पहले इसी साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की यादगार पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

क्या टूटेगा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड?

अगर इस दौरे पर वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा पुरुष क्रिकेटर बन जाएंगे। वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

Also Read: Zee Entertainment को मिली बड़ी कामयाबी, भारत में फीफा विश्व कप समेत 39 फुटबॉल टूर्नामेंट दिखाने की डील हुई पक्की

इस दौरे में भारत को आयरलैंड के खिलाफ स्टॉर्मोंट (बेलफास्ट) में 26 और 28 जून को दो टी20 मैच खेलने हैं, जहां वैभव अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकते हैं। इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी, जहां उनका सामना राजस्थान रॉयल्स के अपने साथी खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर से हो सकता है।

श्रेयस अय्यर कप्तान, सूर्यकुमार यादव बाहर

इन दोनों दौरों पर भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। उन्हें सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान बनाया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी कप्तानी में भारत को घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। वर्ल्ड कप में उन्होंने 9 पारियों में 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए थे, लेकिन IPL के 13 मैचों में उनका औसत सिर्फ 20.76 का रहा, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को IPL में खराब फॉर्म के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आराम दिया गया है, जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं। टीम में अनकैप्ड तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को पहली बार मौका मिला है।

टीम इस प्रकार हैं:

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।

Advertisement
First Published - June 6, 2026 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement