facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023 में लगातार लगाए 5 छक्कों ने बदल दिया मेरा जीवन: रिंकू सिंह

Advertisement

अपनी बल्लेबाजी शैली के बारे में बात करते हुए रिंकू ने कहा कि वह हमेशा अंत तक बल्लेबाजी करने का इरादा रखते हैं और मैच के अंतिम ओवरों में बड़े शॉट लगाने का प्रयास करते हैं।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:03 PM IST
KKR player Rinku Singh

रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने भले ही अब तक सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हों लेकिन IPL 2023 में लगातार पांच छक्के जड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स को अंतिम ओवर में जीत दिलाने के बाद वह भारतीय प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

उन पांच छक्कों ने हमेशा के लिए बदल दिया जीवन 

रिंकू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर नाइडर्स को अप्रत्याशित जीत दिलाई थी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि उन पांच छक्कों ने उनका जीवन हमेशा के लिए बदल दिया।

भारतीय टीम के अपने साथी रवि बिश्नोई के साथ बातचीत करते हुए रिंकू ने ‘बीसीसीआई.टीवी’ पर कहा, ‘‘उन पांच छक्कों ने मेरा जीवन बदल दिया। लोग उस लम्हे के लिए मुझे याद करते हैं। जब वे मेरा नाम लेते हैं और मुझे प्यार देते हैं तो मुझे काफी अच्छा लगता है।’’

रिंकू को आयरलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया। उन्हें अब तक दोनों मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने 180.90 के स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए हैं।

हमेशा अंत तक बल्लेबाजी करने का इरादा: रिंकू 

अपनी बल्लेबाजी शैली के बारे में बात करते हुए रिंकू ने कहा कि वह हमेशा अंत तक बल्लेबाजी करने का इरादा रखते हैं और मैच के अंतिम ओवरों में बड़े शॉट लगाने का प्रयास करते हैं।

रिंकू ने कहा, ‘‘पहले मैच (पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय) में बल्लेबाजी को लेकर मैं काफी रोमांचित था लेकिन कोई समस्या नहीं (कि मैच में बारिश ने खलल डाल दिया)। हम जीत गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा अंत तक बल्लेबाजी करने की योजना बनाता हूं, जैसा कि मैं आईपीएल में करता हूं। मैं अंतिम दो-तीन ओवर में अपने शॉट खेलता हूं। मेरी योजना धैर्य बनाए रखने की होती है और मैं ऐसा ही कर रहा हूं।’’

भारत की युवा टीम ने आयरलैंड के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया है और तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बनाई है उससे रिंकू प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हमने श्रृंखला जीत ली है और श्रृंखला का अंत जीत के साथ करना चाहते हैं।’’

अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय बुधवार को

भारत और आयरलैंड के बीच अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय बुधवार को खेला जाएगा जिसके बाद टीम श्रीलंका रवाना होगी जहां 30 अगस्त से एशिया कप खेला जाएगा।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 4:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement