facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अभिनव-गौतमी की जोड़ी ने ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Advertisement

भारतीय जोड़ी ने गोल्ड मेडल के मैच में ओशिएन मुलर और रोमेन औफ्रेरे की फ्रांसीसी जोड़ी को 17-13 से हराया।

Last Updated- July 17, 2023 | 8:05 PM IST
Abhinav-Gautami pair won gold medal in ISSF Junior World Championship

अभिनव साव और गौतमी भनोट की भारतीय जोड़ी ने कोरिया के चांगवोन में ISSF वर्ल्ड जूनियर निशानेबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में गोल्ड मेडल जीता। भारतीय जोड़ी ने गोल्ड मेडल के मैच में ओशिएन मुलर और रोमेन औफ्रेरे की फ्रांसीसी जोड़ी को 17-13 से हराया।

तीन गोल्ड मेडल के साथ भारत पदक तालिका में दूसरे स्थान पर

भारत का प्रतियोगिता में यह तीसरा गोल्ड मेडल है जिससे वह पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उसने एक रजत और दो कांस्य पदक भी जीते हैं। चीन पदक तालिका में टॉप पर है। उसने भी भारत के बराबर ही गोल्ड मेडल जीते हैं लेकिन उसके नाम पर दो रजत पदक दर्ज हैं।

Also read: Korea Open 2023: सिंधू और श्रीकांत कोरिया ओपन में सत्र के पहले खिताब के लिए लगायेंगे जोर

भारत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता

भारत ने दूसरे दिन 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। अभिनव चौधरी और रविवार को एयर पिस्टल महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली सान्याम ने कांस्य पदक के मुकाबले में कोरिया की किम जूरी और किम कांगह्युन 17-11 से हराया।

Also read: प्रधानमंत्री ने एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 27 मेडल जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी

फाइनल में 0-4 से पिछड़ने के बाद भारतीय जोड़ी ने की शानदार वापसी

अभिनव साव और गौतमी ने इससे पहले क्वालिफिकेशन में 627.4 अंक बनाकर 35 टीमों के बीच दूसरे स्थान पर रहकर गो्ल्ड मेडल का मुकाबला खेलने का अधिकार हासिल किया था। ओशिएन मुलर और रोमेन औफ्रेरे की जोड़ी क्वालिफिकेशन में 632.4 अंक बनाकर टॉप पर रही थी। भारतीय जोड़ी फाइनल में एक समय 0-4 से पीछे चल रही थी लेकिन इसके बाद उसने शानदार वापसी की।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 8:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement