facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AFC Champions League: Ronaldo के गोल के बावजूद एशियाई चैंपियन्स लीग से बाहर हुआ अल नासर

Advertisement

संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन के खिलाफ पहले चरण के मुकाबले में 0-1 की हार के बाद अल नासर ने सोमवार को दूसरे चरण का मुकाबला 4-3 से जीता।

Last Updated- March 12, 2024 | 2:44 PM IST
Christiano Ronaldo
File Photo: Christiano Ronaldo

महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Christiano Ronaldo) के गोल के बावजूद अल नासर की टीम एशियाई चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ बाहर हो गई।

संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन के खिलाफ पहले चरण के मुकाबले में 0-1 की हार के बाद अल नासर ने सोमवार को दूसरे चरण का मुकाबला 4-3 से जीता। कुल स्कोर पर मुकाबला 4-4 से बराबर होने के बाद पेनल्टी शूट आउट में हालांकि अल नासर को 1-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

शूट आउट में मेजबान टीम की ओर से सिर्फ रोनाल्डो ही गोल कर पाए। रोनाल्डो ने नियमित समय में कई मौके गंवाए। एक बार तो वह सिर्फ दो मीटर की दूरी से गेंद को गोल में डालने में नाकाम रहे जबकि अल ऐन के गोलकीपर खालिद ईसा मैदान पर गिरे हुए थे।

नियमित समय में अल नासर के लिए अब्दुलरहमान घरीब (45 प्लस पांच मिनट), एलेक्स टेलेस (72वें मिनट) और रोनाल्डो (118वें मिनट) ने गोल दागे जबकि खालिद ने 51वें मिनट में आत्मघाती गोल किया। अल ऐन की ओर से सोफियान रहीमी (28वें और 45वें मिनट) और सुल्तान अल शम्सी (103वें मिनट) ने गोल किए।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 2:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement