facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

11 महीने बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी, T20 सीरीज में टीम इंडिया की करेंगे कप्तानी

Advertisement

चोट के कारण करीब 11 महीने तक बाहर रहने के बाद इस सीरीज के साथ बुमराह की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो रही है।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:16 PM IST
Jasprit Bumrah

आयरलैंड के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू होने वाली भारत की आगामी टी20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। यह रिपोर्ट क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज में छपी है।

चोट के कारण करीब 11 महीने तक बाहर रहने के बाद इस सीरीज के साथ बुमराह की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो रही है। उन्हें हाल ही में क्रिकेट खेलने के फिट घोषित किया गया था और इसके बाद से वह मुंबई में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

टीम में रिंकू सिंह और जितेश शर्मा जैसे आईपीएल सितारों के साथ-साथ कई नए चेहरे भी शामिल हैं। इस सीरीज में टीम इंडिया के रेगुलर रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े चेहरे नहीं होंगे। बुमराह के अलावा चोट से उबरने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की भी इस सीरीज के साथ टीम में वापसी हो रही है।

Also read: WI vs IND 3rd ODI: तीसरा वनडे कल, रोहित शर्मा-कोहली की होगी वापसी ? जानें क्या हो सकती है प्लेइंग 11

आयरलैंड टी20 के लिए भारतीय टीम: जसप्रीत बुमराह (कप्तावन), ऋतुराज गायकवाड़ (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई , प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, अवेश खान।

सीरीज शेड्यूल:

पहला T20I: 18 अगस्त, मालाहाइड

दूसरा T20I: 20 अगस्त, मालाहाइड

तीसरा T20I: 23 अगस्त, मालाहाइड

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 9:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement