facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

12 साल बाद फिर भारत वर्ल्ड कप जीतने को तैयार, क्रिकेट प्रेमियों का होगा जबर्दस्त सपोर्ट: रोहित शर्मा

Advertisement

ODI World Cup: भारत ने 2011 में अपनी मेजबानी में हुए विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था

Last Updated- September 19, 2023 | 3:12 PM IST

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भरोसा है कि भारत में वनडे विश्व कप के दौरान दर्शकों से मिलने वाले जबरदस्त समर्थन के दम पर उनकी टीम खिताब जीतेगी। भारत ने 2011 में अपनी मेजबानी में हुए विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था।

रोहित ने कहा, ‘मैंने इसे इतने करीब से कभी नहीं देखा। हम 2011 में जीते थे लेकिन मैं उस टीम में नहीं था। यह सुंदर ट्रॉफी है और इसके पीछे कई यादें, अतीत, इतिहास है।’

अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के आखिरी दो मैच खेलने पहुंचे रोहित के हवाले से ICC ने कहा, ‘यह बहुत सुंदर है और उम्मीद है कि हम इसे जीतेंगे।’ टूर्नामेंट भारत के दस शहरों में पांच अक्टूबर से खेला जायेगा ।

रोहित ने कहा, ‘मुझे पता है कि हम मैदान पर हमें जबर्दस्त समर्थन मिलेगा। यह विश्व कप है और हर किसी को इसका इंतजार रहता है। भारत में यह 12 साल बाद हो रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘पिछली बार हमने 2011 में वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी । हमने 2016 में 20 ओवरों का विश्व कप खेला लेकिन वनडे विश्व कप देश में 12 साल बाद हो रहा है ।लोग काफी रोमांचित हैं और अभी से हाइप बननी शुरू हो गई है।’

विश्व कप की अपनी यादों के बारे में रोहित ने कहा, ‘भारत ने 2003 में फाइनल तक अच्छा खेला। सचिन तेंदुलकर ने इतने रन बनाये। फिर 2007 विश्व कप में हम पहले दौर से बाहर हो गए।’

उन्होंने कहा, ‘2011 हम सभी के लिये यादगार विश्व कप रहा । मैने घर पर हर मैच, हर गेंद देखी। दो तरह के भाव थे। एक तो टीम में नहीं होने का दुख था और मैने तय किया था कि मैं नहीं देखूंगा। दूसरा भारत के शानदार प्रदर्शन की खुशी थी।’

रोहित ने 2019 विश्व कप में पांच शतक लगाये। उन्होंने कहा, ‘मैने 2015 और 2019 विश्व कप खेला। यह शानदार अनुभव था। हम सेमीफाइनल तक पहुंचे लेकिन फाइनल नहीं खेल सके। अब विश्व कप फिर भारत में है और हम पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘विश्व कप में हर दिन नया है और नई शुरूआत करनी है। यह टेस्ट क्रिकेट नहीं है जिसमें एक दिन आपका पलड़ा भारी है तो अगले दिन भी जारी रहेगा।’

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 6:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement