facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sania Mirza से तलाक के बाद Shoaib Malik ने इस पाकिस्तानी अभिनेत्री से किया निकाह

Advertisement

शोएब और सानिया के संबंधों में दरार की खबरें 2022 से आ रही थी और पिछले दो साल में दोनों को साथ नहीं देखा गया।

Last Updated- January 20, 2024 | 2:37 PM IST
Sania Mirza and Shoaib Malik
Shoaib Malik ties knot with Pakistani actress

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक के बाद पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया । शोएब और सानिया का पांच साल का एक बेटा भी है जो सानिया के साथ रहता है।

शोएब ने सोशल मीडिया पर अपनी नयी पत्नी के साथ तस्वीरें डाली हैं । सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने पीटीआई को बताया ,‘‘ यह ‘खुला’ था जिसमें मुस्लिम महिला अपने पति से एकतरफा तलाक ले सकती है ।’

शोएब और सानिया के संबंधों में दरार की खबरें 2022 से आ रही थी और पिछले दो साल में दोनों को साथ नहीं देखा गया। कुछ समय पहले ही शोएब ने इंस्टाग्राम पर सानिया को अनफॉलो किया था।

सानिया और शोएब ने हैदराबाद में अप्रैल 2010 में निकाह किया था और दोनों दुबई में रहते थे । सना जावेद ने पाकिस्तान के कई ड्रामा सीरियल और फिल्मों में काम किया है । उसने 2020 में गायक उमेर जैसवाल से शादी की थी लेकिन दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया । सानिया ने पिछले साल पेशेवर टेनिस को अलविदा कहा । अपने 20 बरस के कैरियर में उन्होंने 43 डब्ल्यूटीए युगल खिताब और एक एकल खिताब जीता है । उन्हें भारतीय महिला टेनिस की पुरोधा कहा जाता है ।

Advertisement
First Published - January 20, 2024 | 2:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement