facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL के फाइनल में पहुंचने के बाद बोले MS Dhoni: हमेशा CSK के साथ रहना चाहूंगा

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 10:32 AM IST
MS Dhoni

चेन्नई सुपरकिंग्स को 10वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग की फाइनल में पहुंचने के बाद करिश्माई कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि वह खेलना जारी रखे या नहीं लेकिन हमेशा चेन्नई की टीम के साथ रहना पसंद करेंगे।

आईपीएल क्वालीफायर के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस पर 15 रन की जीत के बाद पुरस्कार समारोह में जब हर्षा भोगले ने धोनी से पूछा कि क्या आप फिर से यहां (चेन्नई) खेलेंगे।

धोनी ने कहा, ‘‘ मुझे नहीं पता, मेरे पास फैसला करने के लिए आठ-नौ महीने हैं। मेरे पास सोचने के के लिए पर्याप्त समय है ऐसे में अभी इस बारे में सोचकर मैं सिरदर्दी नहीं लेना चाहता हूं।’’

चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान ने कहा, ‘‘ बात चेन्नई के लिए मैदान पर खेलने की हो या बाउंड्री के बाहर बैठने की, मैं चेन्नई के साथ रहना ही पसंद करूंगा।’’

उन्होंन कहा, ‘‘ आईपीएल की अगली नीलामी दिसंबर में है। उस समय इस बारे में सोचूंगा। मैं इस साल जनवरी से घर से बाहर हूं, मार्च से अभ्यास कर रहा हूं, इस पर बाद में देखेंगे।’’

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 10:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement