facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जज्बा दिखाने के बाद छेत्री को उज्बेकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का भरोसा

Advertisement

भारत ने दिखाया कि फीफा विश्व रैंकिंग में 102वें स्थान पर रहने वाली टीम अपने से 77 स्थान ऊपर की टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Last Updated- January 14, 2024 | 8:11 PM IST
23-member Indian team announced for King's Cup, Sunil Chhetri rested

करिश्माई भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने एएफसी एशियाई कप (AFC Asian Cup) के पहले मैच में मजबूत ऑस्ट्रेलिया से 0-2 की हार के बाद टीम के साथी खिलाड़ियों से उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है।

‘ब्लू टाइगर्स’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया की शीर्ष रैंकिंग वाली टीम को पहले हाफ में गोलरहित बराबरी पर रोके रखा। विश्व कप 2022 के अंतिम 16 में पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हालांकि दूसरे हाफ में क्रेग इरविन (50 वां मिनट) और स्थानापन्न जॉर्डन बोस (73 वां मिनट) के गोल के दम पर जीत दर्ज की।

छेत्री ने एआईएफएफ वेबसाइट पर कहा, ‘‘इस तरह के मैचों के अपने फायदे और नुकसान हैं। एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना आसान नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस तरह की टीमों से खेलने के आदी नहीं हैं, क्योंकि हम अक्सर उनके खिलाफ नहीं खेलते हैं। आप इस तरह के मैचों से कुछ उम्मीद के साथ मैदान पर नहीं उतरते है।’’

साल 2005 में अपना करियर शुरू करने वाले भारतीय कप्तान अपने 93 गोलों की संख्या में इजाफा करने में असफल रहे, लेकिन उन्होंने कहा कि अब उनका ध्यान 18 जनवरी को उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी हम मिश्रित भावनाओं के दौर से गुजर रहे हैं। एक बार जब हम वीडियो देखेंगे, तो शायद हम अधिक आत्मविश्वास हासिल करेंगे और उन चीजों पर काम करेंगे जिन्हें हम बेहतर कर सकते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उज्बेकिस्तान शायद ऑस्ट्रेलिया की तरह मजबूत नहीं है, लेकिन फिर भी वे एक अच्छी टीम हैं। इसलिए वह मैच भी हमारे लिए एक बड़ी चुनौती होगी।’’

भारत के पास ग्रुप में दो और मै

भारत के पास ग्रुप में दो और मैच बचे हैं। उज्बेकिस्तान के बाद भारतीय टीम ग्रुप चरण में सीरिया का सामना करेगी। भारतीय कोच इगोर स्टिमक ने टीम के प्रदर्शन पर हालांकि खुशी जताई।

स्टिमक ने कहा, ‘‘मुझे अपने लड़कों पर गर्व है। उन्होंने दिखाया कि वे ईमानदार, कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ियों का एक समूह हैं। हम उनसे जो भी उम्मीद करते हैं वे उसके लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ भारत ने दिखाया कि फीफा विश्व रैंकिंग में 102वें स्थान पर रहने वाली टीम अपने से 77 स्थान ऊपर की टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Advertisement
First Published - January 14, 2024 | 8:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement