facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WTC: फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया को लगा एक और झटका, हर खिलाड़ी को 15 लाख रुपये का हुआ नुकसान

Advertisement

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर भी धीमी ओवरगति के लिये मैच फीस का 80 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:37 PM IST
Team India
PTI

भारतीय खिलाड़ियों पर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान धीमी ओवरगति के लिये पूरी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है जबकि विवादित फैसले पर उन्हें आउट देने के लिये अंपायर के फैसले की आलोचना करने वाले शुभमन गिल पर 15 फीसदी अतिरिक्त जुर्माना लगा है। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर भी धीमी ओवरगति के लिये मैच फीस का 80 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। आस्ट्रेलिया ने यह मैच 209 रन से जीता।

ICC ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, ‘रविवार को आखिरी दिन का खेल खत्म होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो गई कि धीमी ओवरगति के लिये भारत पूरी मैच फीस और आस्ट्रेलिया 80 फीसदी मैच फीस गंवायेगा।’ इसमें आगे कहा गया, ‘ICC खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर निर्धारित समय के भीतर ओवर पूरे नहीं करने पर प्रति ओवर 20 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है।’

भारतीय टीम निर्धारित समय के भीतर पांच ओवर पीछे थी जबकि आस्ट्रेलिया चार ओवर पीछे रह गया था। अंतिम एकादश में शामिल भारतीय खिलाड़ियों को 15 लाख रूपये प्रति टेस्ट ओर रिजर्व खिलाड़ियों को साढे सात लाख रूपये मिलते हैं। गिल को धारा 2.7 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी घटना की सार्वजनिक निंदा या अनुचित बयान से संबंधित है।

भारत की दूसरी पारी के दौरान टीवी अंपायर रिचर्ड केटलबरो ने गिल को आउट करार दिया जिनका कैच लपकते समय कैमरन ग्रीन का हाथ जमीन को छू गया था। उस दिन का खेल खत्म होने के बाद गिल ने टीवी स्क्रीन का रिप्ले शॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 3:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement