facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AITA को डेविस कप के लिए पाकिस्तान दौरे को मंजूरी मिलने की उम्मीद

Advertisement

एआईटीए ने हाल ही में खेल मंत्रालय से सलाह मांगी थी कि क्या वे तीन और चार फरवरी को पाकिस्तान में होने वाले विश्व ग्रुप वन प्लेआफ के लिये टीम भेज सकते हैं ।

Last Updated- December 30, 2023 | 2:12 PM IST
Davis Cup
All India Tennis Association

भारतीय टीम को आगामी डेविस कप टेनिस मुकाबले के लिये पाकिस्तान जाने की मंजूरी मिलने की उम्मीद है । अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

एआईटीए ने हाल ही में खेल मंत्रालय से सलाह मांगी थी कि क्या वे तीन और चार फरवरी को पाकिस्तान में होने वाले विश्व ग्रुप वन प्लेआफ के लिये टीम भेज सकते हैं । एआईटीए महासचिव अनिल धूपर ने पीटीआई से कहा ,‘‘ हमें अभी तक लिखित में मंजूरी नहीं मिली है लेकिन जल्दी ही मिल जायेगी । हमें बताया गया है कि चूंकि यह द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं है और आईटीए इसका आयोजन कर रहा है तो सरकार ऐसे टूर्नामेंटों में दखल नहीं देती ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसकी प्रक्रिया है । खेल मंत्रालय ने विदेश और गृह मंत्रालय को अनुरोध भेज दिया है और उनकी राय के बाद ही अंतिम फैसला लिया जायेगा । हमें जल्दी ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है । हम मुकाबले और यात्रा की तैयारी कर रहे हैं ।’’ इस बीच पाकिस्तान टेनिस महासंघ (पीटीएफ) ने शनिवार को कहा कि इस्लामाबाद में होने वाले डेविस कप मुकाबले में एआईटीए के खिलाड़ियों और अधिकारियों की भागीदारी को लेकर उसे अंतिम पुष्टि का इंतजार है ।

पीटीएफ अध्यक्ष सलीम सैफुल्लाह ने कहा ,‘‘ एआईटीएफ ने हमें वीजा के लिये 11 अधिकारियों और सात खिलाड़ियों की सूची भेजी है । हमें उनके आने की अंतिम पुष्टि का इंतजार है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एआईटीए ने कहा है कि उनकी सरकार से पाकिस्तान यात्रा की मंजूरी मिलने के बाद ही वे पुष्टि करेंगे ।’’ उन्होंने बताया कि सूची में एआईटीए अध्यक्ष अनिल जैन और सचिव अनिल धूपर के भी नाम हैं ।

पीटीआई ने 26 दिसंबर को खबर दी थी कि एआईटीए ने टीम के पाकिस्तान दौरे के लिये खेल मंत्रालय से सलाह मांगी है । सैफुल्लाह ने कहा कि एआईटीए को अपनी टीम के आगमन की अंतिम पुष्टि के लिए समय सीमा दी गई है और अगर वे नहीं आते हैं तो अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ मेजबान को पूरे अंक देने पर विचार कर सकता है ।

भारतीय डेविस कप टीम आखिरी बार 1964 में पाकिस्तान गई थी जब लाहौर में हुआ मुकाबला भारत ने 4 . 0 से जीता था । भारत और पाकिस्तान का सामना 2019 में भी हुआ था लेकिन वह मुकाबला कजाखस्तान में खेला गया था ।

Advertisement
First Published - December 30, 2023 | 2:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement