facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अजिंक्य रहाणे की भारतीय टीम में वापसी, आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे WTC Final

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 3:01 PM IST
Ajinkya Rahane

पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सात से 11 जून तक ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिये मंगलवार को भारतीय टीम में वापसी की। रहाणे ने 15 महीने बाद टीम में वापसी की।

श्रेयस अय्यर के चोटिल हो जाने के कारण बाहर हो जाने से उनकी टीम में वापसी तय मानी जा रही थी। अय्यर ने पीठ दर्द के लिए ब्रिटेन में ऑपरेशन करवाया है।

रहाणे ने भारत की तरफ से 82 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेला था। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में इसके अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

केएस भरत टीम में शामिल एकमात्र विशेषज्ञ विकेटकीपर हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए टीम में शामिल ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को वर्तमान टीम से बाहर किया गया है।

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 3:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement