facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

काउंटी क्रिकेट में नहीं खेलेंगे Ajinkya Rahane, यह बताई वजह

Advertisement

पैंतीस वर्षीय रहाणे को जून में काउंटी क्लब लीस्टरशर से जुड़ना था लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं को देखते हुए वह तब क्लब से नहीं जुड़ पाये थे।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:16 PM IST
Ajinkya Rahane

भारत के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने लीस्टरशर की तरफ से काउंटी क्रिकेट में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के बाद खेल से कुछ दिनों का विश्राम लेना चाहते हैं।

पैंतीस वर्षीय रहाणे को जून में काउंटी क्लब लीस्टरशर से जुड़ना था लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं को देखते हुए वह तब क्लब से नहीं जुड़ पाये थे।

वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड चले गए थे और फिर इस महीने के शुरू में वेस्टइंडीज दौरे पर भी वह भारतीय टीम का हिस्सा थे।

अगस्त और सितंबर में क्रिकेट से विश्राम लेना चाहते हैं रहाणे

क्लब ने कहा कि उनके पूर्व के कार्यक्रम में यह प्रतिबद्धताएं शामिल नहीं थी और अब रहाणे अगस्त और सितंबर में क्रिकेट से विश्राम लेना चाहते हैं जिसका मतलब है कि वह पूर्व कार्यक्रम के अनुसार लीस्टरशर की तरफ से नहीं खेल पाएंगे।

लीस्टरशर के क्रिकेट निदेशक क्लाउड हेंडरसन ने बयान में कहा,‘‘ हम अजिंक्य की स्थिति को अच्छी तरह से समझते हैं। हाल में उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त था और हम इससे उबरने और अपने परिवार के साथ समय बिताने की उनकी इच्छा को स्वीकार करते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम अजिंक्य के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं और इस बात को स्वीकार करते हैं कि क्रिकेट में परिस्थितियां कैसे तेजी से बदल सकती हैं। हमें उम्मीद है कि एक दिन वह लीस्टरशर की तरफ से जरूर खेलेंगे।’’ रहाणे की जगह ऑस्ट्रेलिया के पीटर हैंड्सकॉम्ब लेंगे।

Advertisement
First Published - July 30, 2023 | 4:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement