facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टीम इंडिया को लगा एक और झटका! WTC फाइनल से बाहर हुए लोकेश राहुल

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 4:38 PM IST
KL Rahul

World Test Championship: भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लोकेश राहुल ने शुक्रवार को स्वयं को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल से बाहर कर दिया और मेडिकल टीम की सलाह पर उनकी जांघ की सर्जरी होगी।

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के कप्तान राहुल इस हफ्ते इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ लगी चोट के कारण अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं। WTC फाइनल सात जून से लंदन के ‘द ओवल’ में खेला जाएगा।

राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाले गए बयान में कहा, ‘‘बेहद निराश हूं कि अगले महीने टीम इंडिया के साथ द ओवल नहीं जा पाऊंगा। भारतीय टीम की जर्सी दोबारा पहनने और अपने देश की मदद करने के लिए जो कर सकता हूं वह करूंगा। यही हमेशा मेरी प्राथमिकता रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सतर्कता से विचार और चिकित्सा टीम के साथ सलाह मशविरे के बाद फैसला किया गया है कि मेरी जांघ की जल्द ही सर्जरी होगी।’’

राहुल ने कहा, ‘‘आगामी हफ्तों में मेरा पूरा ध्यान रिहैबिलिटेशन और उबरने पर रहेगा। यह मुश्किल फैसला था लेकिन मुझे पता है कि उबरने के लिए यह सही फैसला है।’’

अब तक चार खिलाड़ी हो चुके है बहार

लोकेश राहुल से पहले ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर भी टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो चुके है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement