facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फुटबॉल वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग में अर्जेन्टीना जीता, ब्राजील और वेनेजुएला ने ड्रॉ खेला

Advertisement

दक्षिण अमेरिका में अर्जेन्टीना के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी ब्राजील को हालांकि सुइयाब में हूटिंग का सामना करना पड़ा जब मेजबान टीम ने वेनेजुएला से 1-1 से ड्रॉ खेला।

Last Updated- October 13, 2023 | 11:53 AM IST
Argentina won in football World Cup qualifying, Brazil and Venezuela played a draw
Reuters

चोट के बाद वापसी कर रहे लियोनल मेस्सी के शॉट दो बार गोल पोस्ट से टकराए लेकिन इसके बावजूद दक्षिण अमेरिका फुटबॉल विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले में अर्जेन्टीना ने पैराग्वे को 1-0 से हराया। अर्जेन्टीना की ओर से मैच का एकमात्र गोल तीसरे मिनट में डिफेंडर निकोलस ओतामेंदी ने दागा।

दक्षिण अमेरिका में अर्जेन्टीना के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी ब्राजील को हालांकि सुइयाब में हूटिंग का सामना करना पड़ा जब मेजबान टीम ने वेनेजुएला से 1-1 से ड्रॉ खेला।

यह पहला मौका है जब ब्राजील स्वदेश में वेनेजुएला को हराने में नाकाम रहा। ब्राजील के लिए 52वें मिनट में नेमार की कॉर्नर किक पर गैब्रिएल मेगालहेस ने हेडर से गोल दागा लेकिन 85वें मिनट में एडवर्डो बेलो ने वेनेजुएला को बराबरी दिला दी। इस नतीजे से ब्राजील के नए कोच फर्नांडो डिनिज पर दबाव बढ़ गया है जबकि अर्जेन्टीना अब तक अपने तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर बना हुआ है।

अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होने वाले अगले विश्व कप में 48 टीम हिस्सा लेंगी जिससे दक्षिण अमेरिका की शीर्ष छह टीम को सीधे टूर्नामेंट में प्रवेश मिलेगा। सातवें स्थान की टीम अंतर महाद्वीपीय प्ले ऑफ मुकाबले में खेलेगी।

अर्जेन्टीना दक्षिण अमेरिका विश्व कप क्वालीफाइंग में नौ अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है जबकि इसके बाद ब्राजील (07), कोलंबिया (05), उरुगवे (04), चिली (04), वेनेजुएला (04), इक्वाडोर (03), पैराग्वे (01), पेरू (01) और बोलीविया (0) का नंबर आता है। सभी 10 टीम मंगलवार को चौथे दौरे के मुकाबले खेलेंगी। अन्य मुकाबलों में कोलंबिया और उरुग्वे ने 2-2 से ड्रॉ खेला जबकि इक्वाडोर ने बोलीविया को 2-1 से हराया। चिली ने भी पेरू को 2-0 से शिकस्त दी।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 11:53 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement