facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ashes 2023: धीमी ओवर गति के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के दो-दो WTC अंक कटे

Advertisement

इस जुर्माने से पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई टीम के नए चक्र के पहले टेस्ट के बाद 10 अंक ही रह जाएंगे। दूसरी तरफ इंग्लैंड के माइनस दो अंक हो गए हैं।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:36 PM IST
Ashes 2023
PTI

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पर पहले एशेज क्रिकेट टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति के लिए दो-दो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक का जुर्माना लगाया गया है जबकि दोनों टीम के खिलाड़ियों की 40 फीसदी मैच फीस भी काटी गई है। ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को एजबस्टन में रोमांचक मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को दो विकेट से हराया।

ICC ने बुधवार को विज्ञप्ति में कहा, ‘ICC के मैच रैफरी के एलीट पैनल में शामिल एंडी पाइक्राफ्ट ने दोनों टीमों को सजा सुनाई क्योंकि पाया गया था कि दोनों ने निर्धारित समय में दो-दो ओवर कम फेंके थे।’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और इंग्लैंड के उनके समकक्ष बेन स्टोक्स ने जुर्माना स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।’

इस जुर्माने से पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई टीम के नए चक्र के पहले टेस्ट के बाद 10 अंक ही रह जाएंगे। दूसरी तरफ इंग्लैंड के माइनस दो अंक हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम गत WTC चैंपियन है। उसने इसी महीने की शुरुआत में फाइनल में भारत को हराया था।

न्यूनतम ओवर गति से जुड़े अपराधों से संबंधित ICC की खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के नियम 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर उनकी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है। इसके अलावा ICC WTC के खेल की परिस्थितियों से जुड़े नियम 16.11.2 के अनुसार निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर टीम का एक अंक काटा जाता है। इसलिए दोनों टीम के दो-दो अंक काटे गए।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 3:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement