facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ashwin 100th Test: मैदानी जंग पर अश्विन ने कहा, स्मिथ, रूट और विलियमसन को गेंदबाजी करना पसंद

Advertisement

Ashwin 100th Test: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से पूर्व अश्विन की जमकर प्रशंसा की थी और अब भारतीय स्पिनर ने भी अपने इस प्रतिद्वंद्वी की सराहना की

Last Updated- March 05, 2024 | 6:47 PM IST
Ravichandran Ashwin retires from international cricket, will continue playing IPL रविचंद्रन अश्विन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, आईपीएल खेलते रहेंगे

Ashwin 100th Test: भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट मैच से दो दिन पहले उन खिलाड़ियों को याद किया जिनके साथ मैदानी जंग में उन्हें मजा आता है। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से पूर्व अश्विन की जमकर प्रशंसा की थी और अब भारतीय स्पिनर ने भी अपने इस प्रतिद्वंद्वी की सराहना की।

अश्विन ने कहा कि रूट के अलावा स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन ने उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट को गेंदबाजी करना पसंद है। वह अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं।’’

अश्विन ने कहा, ‘‘जब मैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलता था तो मुझे स्पिनरों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले कुछ बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का मौका मिला। तमिलनाडु के अभ्यास सत्रों के दौरान मुझे एस बद्रीनाथ को गेंदबाजी करने का अवसर मिला और वह स्पिन को बहुत अच्छी तरह से खेलता है। इसके अलावा मिथुन मनहास और रजत भाटिया (दोनों दिल्ली के बल्लेबाज) भी इन खिलाड़ियों में शामिल हैं।’’

Also read: ‘मेरे जीवन का सबसे कठिन समय’, मां के निधन पर बोले Pat Cummins

उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी स्पिन को अच्छी तरह से खेलने वाले उन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं जिनका मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सामना नहीं करना चाहता। मैं उनके सम्मान में सर झुकाता हूं क्योंकि इन्होंने मुझे कुछ बहुमूल्य सबक सिखाए।’’

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 6:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement