facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अश्विन ने क्रिकेट प्रेमियों से रोहित और कोहली को समय देने के लिए कहा, जानें वजह

Advertisement
Last Updated- January 29, 2023 | 3:51 PM IST
Rohit Sharma and Virat Kohli

भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खेल प्रेमियों से अनुरोध किया कि आईसीसी ट्राफी जीतने के संबंध में वे स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ संयम बरतें क्योंकि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी विश्व कप छह प्रयास के बाद मिला था।

भारतीय टीम ने पिछला विश्व कप 2011 में जीता था, लेकिन 2013 चैम्पियंस ट्राफी के बाद से टीम को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टूर्नामेंट में सफलता नहीं मिली है। अपने पूर्व और मौजूदा भारतीय कप्तान का समर्थन करते हुए अश्विन ने अपने ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा, ‘‘यह कहना काफी आसान है कि आपने यह नहीं जीता और वो नहीं जीता। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘1983 विश्व कप के बाद महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 1992, 1996, 1999, 2003 और 2007 में हुए विश्व कप में खेले थे। और आखिर में 2011 में ही विश्व कप जीत सके। उन्हें ट्राफी जीतने के लिये छह विश्व कप तक इंतजार करना पड़ा। ’’

अश्विन ने कहा, ‘‘केवल इसलिये कि एक और महान खिलाड़ी एमएस धोनी आये और उन्होंने आते ही विश्व कप खिताब दिला दिया, इसका मतलब यह नहीं है कि हर किसी के साथ ऐसा ही होगा। सही कहा ना। ’’

करीब एक दशक तक भारतीय टीम के आईसीसी टूर्नामेंट ट्राफी नहीं जीतने से आलोचना होने लगी है। हाल में भारत को पिछले साल नवंबर में आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली करारी हार झेलनी पड़ी। अश्विन ने क्रिकेट प्रेमियों से रोहित और कोहली को थोड़ा समय देने की बात की। उन्होंने कहा, ‘‘ये खिलाड़ी (रोहित शर्मा, विराट कोहली) 2007 में नहीं खेले थे।

रोहित शर्मा 2011 विश्व कप में नहीं खेल सके थे। कोहली 2011, 2015, 2019 में खेले हैं और अब वह 2023 में अपने चौथे विश्व कप में खेलेंगे।

’’ इस ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘‘वे कहते हैं कि उन्होंने (कोहली) आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। उन्होंने 2011 में इसे जीता था, उन्होंने 2013 चैम्पियंस ट्राफी जीती थी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘रोहित शर्मा ने भी 2013 चैम्पियंस ट्राफी जीती थी। इसलिये हमें उन्हें समय देना चाहिए। ये खिलाड़ी द्विपक्षीय श्रृंखलायें, आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) और इतने सारे अन्य मैच खेल रहे हैं। जब आईसीसी टूर्नामेंट की बात आती है तो आपके लिये जरूरी होता है कि मैच के दौरान कुछ अहम क्षण आपके मुताबिक रहें। ’’ भारत को अक्टूबर-नवंबर में वनडे विश्व कप की मेजबानी करनी है।

Advertisement
First Published - January 29, 2023 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement