facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अश्विन ने चुनौतियों को अपनी प्रगति पर अंकुश नहीं लगाने दिया: कुंबले

Advertisement

अश्विन के नाम टेस्ट में 516 विकेट है और वह भारत के लिए कुंबले (619) के बाद दूसरे सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Last Updated- March 17, 2024 | 7:13 PM IST
अश्विन ने चुनौतियों को अपनी प्रगति पर अंकुश नहीं लगाने दिया: कुंबले , Ashwin didn't let challenges curb his progress: Kumble

रविचंद्रन अश्विन के 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने से खुश महान स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा कि पिछले एक दशक में इस ऑफ स्पिनर के सामने कई चुनौतियां आयी लेकिन वह लगातार सीखने के जज्बे और इच्छाशक्ति से इससे पार पाने में सफल रहे।

अश्विन के नाम टेस्ट में 516 विकेट है और वह भारत के लिए कुंबले (619) के बाद दूसरे सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। भारत के पूर्व लेग स्पिनर कुंबले इससे बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं थे। कुंबले ने अश्विन को 100 टेस्ट और 500 विकेट पूरे करने पर तमिलनाडु क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहा, ‘‘अश्विन के सामने कई चुनौतियां आई हैं। उन्होंने किसी भी चुनौती को अपनी प्रगति में रोड़ा बनने का मौका नहीं दिया। वह एक दशक से अधिक समय से देश के लिए एक असाधारण मैच विजेता रहा है, और उसने जो निरंतरता दिखाई है, वह शानदार है।’’

कुंबले ने कहा, ‘‘इस तरह की सफलता के लिए अपने उद्देश्य के प्रति पूर्ण समर्पण की आवश्यकता है।’’ कुंबले ने कहा कि अश्विन भारतीय प्रशंसकों द्वारा उनसे की गई भारी उम्मीदों से निपटने में सक्षम हैं। कुंबले ने खेल के बारे में विशेषकर प्रतिद्वंद्वी के खेल के बारे में अश्विन की परख की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं भारतीय टीम का कोच था तब हमने एक साल तक एक साथ काम किया था। वह पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरते है। जिन खिलाड़ियों के खिलाफ उनका मुकाबला था उनके बारे में वह पूरी जानकारी रखते थे।’’

Also read: IPL 2024: आईपीएल खेलने के लिए कोहली भारत लौटे, RCB ट्रेनिंग शिविर से जुड़ेंगे

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि अश्विन ने देश में स्पिन गेंदबाजी का स्वरूप बदल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस विरासत के बारे में सोच रहा हूं जो अश्विन जैसा खिलाड़ी खत्म होने के बाद छोड़ेगा। मेरा मानना है कि अभी उसे अपने करियर में लंबा सफर तय करना है।’’

द्रविड़ ने कहा, ‘‘स्पिन गेंदबाजी के बारे में सोचते ही, उन्होंने स्पिन गेंदबाजी के बारे में हमारी समझ और ज्ञान को आगे बढ़ाया है, जो एक महान विरासत है। उन्होंने स्पिन गेंदबाजी की कला और विज्ञान को बहुत बेहतर बनाया है।’’

Advertisement
First Published - March 17, 2024 | 7:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement