facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Ranking: एंडरसन को पछाड़कर नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने अश्विन

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 4:44 PM IST
Ravichandran Ashwin retires from international cricket, will continue playing IPL रविचंद्रन अश्विन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, आईपीएल खेलते रहेंगे

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बुधवार को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पछाड़कर नवीनतम आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंच गए। नयी दिल्ली में दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के दौरान छह विकेट चटकाने वाले अश्विन को दो स्थान का फायदा हुआ है।

वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की हार के बाद एंडरसन दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। छत्तीस साल के अश्विन टेस्ट गेंदबाजों के बीच पहली बार 2015 में शीर्ष पर पहुंचे थे। इसके बाद वह कई बार शीर्ष पर जगह बना चुके हैं।

अश्विन ने दिल्ली में भारत की जीत के दौरान पहली पारी में मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को एक ही ओवर में आउट करने के बाद एलेक्स कैरी को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा था। इस ऑफ स्पिनर ने दूसरी पारी में शीर्ष पांच में से तीन विकेट चटकाए थे जबकि उनके स्पिन जोड़ीदार रविंद्र जडेजा ने दूसरे छोर से ऑस्ट्रेलिया के बाकी बल्लेबाजों को आउट किया था।

अश्विन के पास घरेलू सरजमीं पर बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे दो मैच में और बेहतर प्रदर्शन करके शीर्ष पर लंबे समय तक बने रहने का मौका होगा। पिछले तीन हफ्ते में अश्विन तीसरे गेंदबाज हैं जो टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। पिछली बार एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया था। कमिंस नवीनतम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। अश्विन के 864 रेटिंग अंक हैं जो एंडरसन से पांच अधिक हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट चटकाने वाले जडेजा भी गेंदबाजी रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जडेजा और अश्विन टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले दो स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जो रूट ऑलराउंडर की सूची में दो स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर हैं।

वेलिंगटन में फॉर्म में वापसी करते हुए रूट ट्रेविस हैड और बाबर आजम को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले दो स्थान पर हैं।

न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है। वह चार स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी उम्दा पारी से न्यूजीलैंड ने फॉलोआन खेलने के बाद इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक एक और शतक के साथ 15 स्थान के फायदे से विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर हैं।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 4:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement