facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asia Cup 2023, IND vs PAK: गिल, रोहित के अर्धशतक, बारिश के कारण मैच रिजर्व दिन में खिंचा

Advertisement

भारी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। अंपायरों ने सात बजे, साढे सात, आठ और साढे आठ बजे मैदान का मुआयना करने के बाद मैच कल पूरा कराने का फैसला किया।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:53 PM IST
Asia Cup 2023, IND vs PAK LIVE SCORE: Rain forces match to reserve day

Asia Cup 2023, IND vs PAK: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के आक्रामक अर्धशतकों के दम पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर मैच चरण के में रविवार को दो विकेट पर 147 रन बना लिये थे जब बारिश के कारण खेल रिजर्व दिन में कराने का फैसला लेना पड़ा। यहां प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश के कारण खेल रोके जाने तक भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए थे। मैच अब कल दोपहर तीन बजे यहीं से शुरू होगा।

गिल और रोहित ने जड़े अर्धशतक

विराट कोहली और लोकेश राहुल क्रमश: आठ और 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके मायने हैं कि कल खेलने के बाद भारतीय टीम को 24 घंटे से भी कम समय में सुपर फोर के अगले मैच में श्रीलंका से खेलना होगा। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (56) और शुभमन गिल (58) अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे। रोहित ने 49 गेंद में 56 रन बनाये जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे। वहीं गिल ने 52 गेंद की अपनी पारी में दस चौके जड़े। दोनों ने सिर्फ 100 गेंद में 121 रन जोड़े।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने अतीत में रोहित को परेशान किया है लेकिन भारतीय कप्तान आज बेहतर तैयारी के साथ उतरे थे। उन्होंने अफरीदी को छक्का जड़ा और गिल ने भी उनका बखूबी साथ देते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों को खासी नसीहत दी। भारत ने पहले पावरप्ले में ही 61 रन बिना किसी नुकसान के बना लिये थे। यह बहुत कम होता है कि अफरीदी पावरप्ले में विकेट लेने में नाकाम रहे।

राहुल और कोहली क्रीज पर

नसीम शाह ने 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर रोहित को परेशान करने की कोशिश की लेकिन विकेट नहीं ले सके। लेग स्पिनर शादाब खान का रोहित ने पहले दो ओवर में तीन छके लगाकर स्वागत किया। शादाब ने ही हालांकि भारतीय कप्तान को फहीम अशरफ के हाथों लपकवाकर पवेलियन भेजा। वहीं अफरीदी ने गिल को धीमी लेग कटर पर सलमान आगा के हाथों लपकवाया। इसके बाद राहुल और कोहली ने विकेट संभालकर खेला।

मैच कल पूरा खेला जाएगा

इसके बाद भारी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। अंपायरों ने सात बजे, साढे सात, आठ और साढे आठ बजे मैदान का मुआयना करने के बाद मैच कल पूरा कराने का फैसला किया। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का ग्रुप मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। एशिया कप के श्रीलंका चरण में बारिश ने मुकाबलों में लगातार खलल डाला है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंका की राजधानी में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Advertisement
First Published - September 10, 2023 | 11:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement