facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asia Cup 2023 IND vs PAK: महामुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी

Advertisement

IND vs PAK: फैंस के लिए डबल गुड न्यूज, ACC ने पाकिस्तान से मुकाबले के लिए रिजर्व डे की घोषणा की।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:54 PM IST
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के साथ ही साथ फैंस के लिए डबल गुड न्यूज है। एक तरफ इस मुकाबले से पहले यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ मौसम के मौजूदा मिजाज को देखते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 10 सितंबर को यहां होने वाले एशिया कप के तीसरे सुपर फोर मैच के लिए सुरक्षित दिन (रिजर्व डे) रखने का फैसला किया है।

बच्चे के जन्म के दौरान वाइफ के साथ मौजूद रहने के लिए भारत लौटे बुमराह

दरअसल यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह हाल ही में ‘पापा’ बने हैं। उनकी वाइफ संजना गणेशन ने बेबी बॉय यानी बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के दौरान वाइफ के साथ मौजूद रहने के लिए बुमराह एशिया कप के बीच में ही भारत वापस लौट आए थे। इस कारण वे नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके। क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक वह रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले सुपर 4 मैच के लिए ठीक समय पर, शुक्रवार की सुबह कोलंबो पहुंचे।

Also read: हरभजन सिंह बोले- वर्ल्ड कप टीम में खल रही इन 2 खिलाड़ियों की कमी

केवल भारत और पाकिस्तान मैच के लिए रखा गया रिजर्व डे

कोलंबो में लगातार खराब मौसम के कारण, ACC ने रविवाक को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के तीसरे सुपर 4 मैच के लिए एक रिजर्व डे रखने का सही निर्णय लिया है। हालांकि श्रीलंका में होने वाले सुपर चार के अन्य मैचों के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। इसका मतलब है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच में बारिश खलल डालती है तो अगले दिन खेल वहीं से शुरू होगा जहां पर उसे रोका गया था। एशिया कप का फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा जिसके लिए पहले ही रिजर्व डे की व्यवस्था कर दी गई थी। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच लीग चरण का मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था।

शाम को प्रैक्टिस सेशन में जुडेंगे बुमराह

शुक्रवार शाम को बुमराह आर प्रेमदासा स्टेडियम में अभ्यास सत्र के लिए टीम से जुड़ेंगे। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए, भारतीय टीम को घर के अंदर अभ्यास करना पड़ सकता है, जैसा कि उन्होंने गुरुवार को किया था। सौभाग्य से, शुक्रवार की सुबह से कोलंबो में कोई बारिश नहीं हुई है, जिससे शाम के अभ्यास सत्र के उपयोगी होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement