facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asia Cup 2023 का शेड्यूल हुआ फाइनल, पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम : धूमल

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच श्रीलंका में होगा

Last Updated- September 19, 2023 | 3:27 PM IST
India Squad For World Cup 2023: 15-member Team India announced, Rahul and Ishaan both in the team

Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का बहुचर्चित मैच श्रीलंका में होगा क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी । आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। धूमल इस समय डरबन में आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की बैठक के लिए गए हैं । उन्होंने पुष्टि की कि बीसीसीआई सचिव जय शाह और पीसीबी प्रमुख जाका अशरफ की गुरुवार को होने वाली आईसीसी बोर्ड की बैठक से पहले मुलाकात हुई ताकि एशिया कप का कार्यक्रम तय हो सके ।

धूमल ने डरबन से पीटीआई से कहा ,‘‘हमारे सचिव ने पीसीबी प्रमुख जाका अशरफ से मुलाकात की और Asia Cup 2023 के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया । यह उसी के अनुरूप है जिस पर पहले बात की गई थी । पाकिस्तान में लीग चरण के चार मैच होंगे जिसके बाद नौ मैच श्रीलंका में होंगे ।इसमें भारत और पाकिस्तान का मैच शामिल है । दोनों टीमें फाइनल खेलती हैं तो वह भी श्रीलंका में होगा ।’’

ये भी पढ़ें : IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ बदलाव के दौर की शुरूआत करेगी टीम इंडिया, फोकस जायसवाल पर

उन्होंने पाकिस्तान मीडिया में आ रही इन अटकलों को खारिज किया कि भारतीय टीम पाकिस्तान जायेगी । पाकिस्तान के खेल मंत्री अहसान मजारी के हवाले से ऐसी खबरें आ रही थीं । धूमल ने कहा ,‘‘ इस तरह की कोई बात नहीं हुई । भारतीय टीम या हमारे सचिव पाकिस्तान नहीं जायेंगे । सिर्फ कार्यक्रम तय किया गया है ।’’

भारतीय टीम श्रीलंका के दाम्बुला में पाकिस्तान से खेल सकती है । पाकिस्तान का अपनी धरती पर एकमात्र घरेलू मैच नेपाल के खिलाफ होगा । इनके अलावा पाकिस्तान में अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका और श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान मैच होंगे ।

ये भी पढ़ें : Duleep Trophy Final: 12 जुलाई को दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र के बीच होगा खिताबी मुकाबला

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 1:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement