facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asia Cup Final: भारत ने 5 साल बाद जीता एशिया कप, श्रीलंका को 10 विकेट से रौंद 8वीं बार खिताब किया अपने नाम

Advertisement

सिराज के छह विकेट के दम पर भारत ने एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) में श्रीलंका को मात्र 15.2 ओवर में 50 रन पर ही ऑल ऑउट कर दिया था। 

Last Updated- September 19, 2023 | 2:42 PM IST

IND vs SL: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को खेले गए एशिया कप (Asia Cup Final) के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से एकतरफा मात दी। इसी के साथ भारत ने 5 साल बाद एशिया कप को अपने नाम किया। भारतीय टीम ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीता है।

भारत की जीत के सबसे बड़े नायक मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) रहे जिन्होंने अपने एक ही ओवर में मैच को एकतरफा बना दिया था। सिराज ने अपने दूसरे ओवर में ही 4 विकेट ले ली थी जिससे मैच लगभग भारत की झोली में आ गया था। सिराज के छह विकेट के दम पर भारत ने एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) में श्रीलंका को मात्र 15.2 ओवर में 50 रन पर ही ऑल ऑउट कर दिया था।

सिराज ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट चटके जबकि हार्दिक पंड्या ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया और उन्होंने तीन विकेट चटके।

इसके अलावा भारतीय गेंदबाजी के रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह ने भी एक विकेट लिया जबकि मात्र एक ओवर डालने वाले कुलदीप यादव को कोई सफलता नहीं मिली।

मात्र 2 घंटे में खत्म हुआ फाइनल मुकाबला, वनडे में भारत की सबसे बड़ी जीत

बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब एशिया कप का कोई फाइनल मुकाबले केवल 2 घंटे में ही सिमट गया। गेंदों के लिहाज से भारत की वनडे क्रिकेट में यह सबसे बड़ी जीत है।

श्रीलंका का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर

50 रन पर ऑल आउट होने के साथ यह भारत के खिलाफ श्रीलंका का सबसे कम स्कोर है। वहीं, श्रीलंका के वनडे इतिहास में यह उसका सबसे कम स्कोर है। इससे पहले साल 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केवल 43 रन पर ढ़ेर हो गई थी।

श्रीलंका ने किया था पहले बल्लेबाजी का फैसला

बता दें कि श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, यह फैसला टीम के लिए पूरी तरह गलत साबित हुआ और उसके सिर्फ दो बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंच सके।

बारिश के कारण 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ था मैच

बता दें कि बारिश के कारण मैच 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ था। अंपायर ने स्थानीय समयानुसार 3:30 बजे पिच का निरीक्षण करने के बाद खेल के 3:45 बजे से शुरू करने की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 6:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement