facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asia Cup: सितंबर में होगा टूर्नामेंट, पाकिस्तान की मेजबानी पर स्थिति साफ नहीं

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 1:53 PM IST
Asia Cup Super 4 2023
Asia Cup 2022

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने गुरुवार को कहा कि 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाने वाला एशिया कप इस साल सितंबर में होगा, हालांकि इसके कार्यक्रम और मेजबान देश की घोषणा अभी नहीं की गई है। पाकिस्तान इस साल एशिया कप का मूल मेजबान है लेकिन बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण वहां खेलने का इच्छुक नहीं है।

तत्कालीन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने बीसीसीआई के रुख का विरोध किया था और यहां तक कि भारत में 50 ओवर के विश्व कप के बहिष्कार की धमकी भी दी थी। पीसीबी में हालांकि सत्ता परिवर्तन के बाद रमीज की जगह नजम सेठी के आने से इसमें कुछ सकारात्मक विकास हो सकता है। एशिया कप 2023 में छह टीमें होंगी जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एक क्वालीफायर टीम को मौका मिलेगा। श्रीलंका एशिया कप का मौजूदा चैम्पियन है।

उसने यूएई में पिछले साल टी20 प्रारूप में खेले गये टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। भारत इस साल के अंत में एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करेगा और इसी को ध्यान में रखते हुए एशिया कप को उसी प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। बीसीसीआई सचिव और एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने अगले दो साल के लिए कैलेंडर जारी करते हुए कहा, ‘‘ यह कार्यक्रम इस खेल को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमारे अद्वितीय प्रयासों और जुनून को दर्शाता है। यह क्रिकेट के लिए अच्छा समय है।’’

एसीसी द्वारा घोषित दो साल के चक्र (2023-2024 के बीच) के दौरान कुल 145 एकदिवसीय और टी20ई मैच खेले जाएंगे। इसमें 2023 में 75 और 2024 में 70 मैच होंगे। इसके अलावा कैलेंडर में एमर्जिंग (अंडर-23) एशिया कप की भी वापसी हुई है। इस साल जुलाई में पुरुषों के आठ टीमों के टूर्नामेंट को 50 ओवर के प्रारूप में खेला जायेगा। अगले साल दिसंबर यह टूर्नामेंट टी 20 प्रारूप में होगा। इस साल जून में होने वाला महिला एमर्जिंग एशिया कप टी20 प्रारूप में होगा जिसमें आठ टीमें शामिल होंगी।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 1:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement