facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Asian Champions Trophy: भारतीय टीम ने गंवाये कई मौके, जापान ने ड्रॉ पर रोका

Advertisement

भारत को अब रविवार को मलेशिया से खेलना है जबकि पाकिस्तान का सामना जापान से होगा ।

Last Updated- August 04, 2023 | 11:09 PM IST

पहले मैच में शानदार जीत के बाद लय को कायम नहीं रख सकी भारतीय टीम ने कई मौके गंवाये और एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) के दूसरे मैच में शुक्रवार को जापान ने उसे 1 . 1 से ड्रॉ पर रोक दिया।

जापान के लिये केन नागायोशी ने 28वें मिनट में गोल किया जबकि भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 43वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। भारत ने पहले मैच में गुरुवार को चीन को 7 . 2 से हराया था।

भारत की आक्रामक शुरूआत

पहले क्वार्टर में भारत ने काफी आक्रामक शुरूआत की । दोनों टीमों ने गोल करने के मौके बनाये लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी । जापान के एक खिलाड़ी को चोट लगने के कारण विकल्प लेना पड़ा।

भारत को इस क्वार्टर में सात पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। विवेक सागर प्रसाद को आठवें मिनट में ग्रीन कार्ड भी मिला । दूसरे क्वार्टर में भी मुकाबला बराबरी का था लेकिन 27वें मिनट में जुगराज सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया । अगले मिनट में जापान को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर नागायोशी ने गोल किया ।

जापान का जबर्दस्त डिफेंस

दूसरे हाफ में भारत ने लगातार जवाबी हमले बोले लेकिन जापान का डिफेंस जबर्दस्त था । भारत को 43वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत ने बराबरी का गोल दागा । आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया ।

भारत को 55वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन जापान ने वीडियो रेफरल लिया और यह फैसला बदलना पड़ा । भारत को मैच में 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले जबकि जापान को दो मिले जिनमें से एक पर गोल हुआ । भारत को अब रविवार को मलेशिया से खेलना है जबकि पाकिस्तान का सामना जापान से होगा ।

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 11:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement