facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Champions Trophy: पाक हॉकी टीम को मिली NOC, मंगलवार को पहुंचेगी भारत

Advertisement

Asian Champions Trophy में भारत पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला 9 अगस्त को होगा।

Last Updated- July 28, 2023 | 11:08 PM IST
Asian Hockey 5 World Cup: India qualifies for 2024 World Cup after defeating Malaysia

पाकिस्तान हॉकी टीम को तीन अगस्त से चेन्नई में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की यात्रा करने की अनुमति मिल गई है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHK) सचिव हैदर हुसैन ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उन्हें गृह मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है।

उन्होंने कहा,‘‘पाकिस्तानी टीम मंगलवार को वाघा बॉर्डर से अमृतसर की यात्रा करेगी और वहां से घरेलू उड़ान पकड़कर चेन्नई पहुंचेगी।’’ हैदर ने कहा कि वह अब भी तीन अधिकारियों के लिए वीजा का इंतजार कर रहे हैं । इनमें राष्ट्रीय टीम के नवनियुक्त सलाहकार शहनाज शेख भी शामिल हैं। हैदर ने कहा कि उन्हें सोमवार तक वीजा मिलने का विश्वास है।

भारतीय उच्चायोग ने बाकी खिलाड़ियों और अधिकारियों का वीजा पहले ही जारी कर दिया था । पाकिस्तान अपना पहला मैच तीन अगस्त को मलेशिया के खिलाफ खेलेगा।

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का पहला मुकाबला मलेशिया से 3 अगस्त को है। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं भारत का पहला मैच चीन के खिलाफ 3 अगस्त को ही चेन्नई में होगा। भारत पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला 9 अगस्त को होगा।

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है: मुहम्मद उमर भट्टा (कप्तान), अकमल हुसैन, अब्दुल्ला इश्तियाक खान, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफियान खान, एहतशाम असलम, ओसामा बशीर, अकील अहमद, अरशद लियाकत, मुहम्मद इमाद, अब्दुल हनान शाहिद, जकारिया हयात, राणा अब्दुल वहीद अशरफ (उप कप्तान) , रोमन, मुहम्मद मुर्तज़ा याकूब, मुहम्मद शाहज़ेब खान, अफ़राज़, अब्दुल रहमान। स्टैंडबाय : अली रज़ा, मुहम्मद बाकिर, मुहम्मद नदीम खान, अब्दुल वहाब, वकार अली, मुहम्मद अरसलान और अब्दुल कय्यूम।

Advertisement
First Published - July 28, 2023 | 11:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement