facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Hockey 5 World Cup: मनिंदर के चार गोल से भारत ने बांग्लादेश को 15 – 1 से हराया

Advertisement

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर (Asian Hockey 5s World Cup Qualifier) के पहले मैच में बांग्लादेश को 15 - 1 से हराया ।

Last Updated- August 30, 2023 | 1:29 PM IST
India Hockey Match

Asian Hockey 5 World Cup: मनिंदर सिंह और मोहम्मद राहील के क्रमश: चार और तीन गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर (Asian Hockey 5s World Cup Qualifier) के पहले मैच में बांग्लादेश को 15 – 1 से हराया । मनिंदर ने 10वें, 18वें, 28वें और 30वें मिनट में गोल दागे । वहीं राहील ने दूसरे, 15वें और 24वें मिनट में गोल किया ।

सुखविंदर ने 13वें और 22वें, गुरजोत सिंह ने 13वें और 23वें, पवन राजभर ने 19वें और 26वें मिनट में गोल किये । मनदीप मोर ने आठवें और दिप्सन टिर्की ने नौवे मिनट में गोल दागा ।

बांग्लादेश के लिए एकमात्र गोल सावन सरोवर ने दूसरे मिनट में किया । भारत ने आक्रामक शुरूआत की और पवन ने विरोधी सर्कल में प्रवेश किया लेकिन बांग्लादेश ने उन्हें गोल नहीं करने दिया । जवाबी हमले में बांग्लादेश के लिये सरोवर ने गोल दाग दिया । इसके बाद भारतीय कप्तान मनदीप ने आठवें मिनट में गोल दागकर शुरूआत की और फिर भारतीय खिलाड़ियों ने मुड़कर नहीं देखा ।

यह भी पढ़ें : Asian Hockey 5 World Cup: मलेशिया को हराकर भारत फाइनल में, 2024 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया

Advertisement
First Published - August 30, 2023 | 1:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement