facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Hockey 5 World Cup Qualifier: भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड को 5-4 से हराया

Advertisement

भारत के लिए कप्तान नवजौत कौर ने पहले मिनट में, मोनिका दिप्पी टोप्पो ने पहले और सातवें मिनट में, महिमा चौधरी ने 20वें मिनट में और अजमिना कुजुर ने 30वें मिनट में गोल दागे।

Last Updated- August 27, 2023 | 7:14 PM IST
hockey

Asian Hockey 5 World Cup Qualifier: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां एशियाई हॉकी 5 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जीत की लय जारी रखते हुए तीसरे मुकाबले में थाईलैंड को 5-4 से पराजित किया। भारत के लिए कप्तान नवजौत कौर ने पहले मिनट में, मोनिका दिप्पी टोप्पो ने पहले और सातवें मिनट में, महिमा चौधरी ने 20वें मिनट में और अजमिना कुजुर ने 30वें मिनट में गोल दागे।

थाईलैंड की ओर से पीरेस्रम अनोंगनाट ने तीसरे मिनट में, औंजल नाथाकर्ण ने 10वें और 14वें मिनट में और सुवापट कोंथोंग ने 19वें मिनट में गोल किये। भारत ने शनिवार की रात टूर्नामेंट के दूसरे मैच में जापान पर 7-1 से जीत दर्ज की थी। टीम ने शुक्रवार को अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया को 7-2 से हराकर की थी। रविवार को भारत ने शुरू से ही थाईलैंड की रक्षापंक्ति पर दबाव बना दिया।

नवजोत ने पहले ही मिनट में दागा गोल

नवजोत ने पहले ही मिनट में मैदानी गोल के जरिये टीम को बढ़त दिला दी। भारत ने समय बर्बाद किये बिना इसी मिनट में मोनिका के मैदानी गोल से बढ़त दोगुनी की। दो मिनट बाद कप्तान अनोंगनाट की बदौलत थाईलैंड का पहला गोल हुआ। मोनिका ने जल्द ही अपना दूसरा गोल कर भारत का स्कोर 3-1 कर दिया। पहले हाफ में पांच मिनट बचे थे कि नाथाकर्ण ने गोल कर थाईलैंड को वापसी कराने का प्रयास किया। पहले हाफ में एक मिनट का समय बचा था और नाथाकर्ण ने अपनी टीम को 3-3 से बराबरी पर ला दिया।

कुजुर ने भारत के लिए विजयी गोल दागा

दूसरे हाफ में भारत ने आक्रामक होते हुए गेंद पर कब्जा बनाये रखा और थाईलैंड के सर्कल में सेंध लगाना जारी रखा, विशेषकर बायीं ओर से। पर इसका फायदा नहीं मिला और चार मिनट बाद थाईलैंड ने कोंथोंग के गोल से बढ़त बना ली। जल्द ही भारत ने महिमा चौधरी के गोल से स्कोर बराबर किया। मैच खत्म होने में पांच मिनट बचे थे और मोनिका ने बायीं ओर से मौका बनाते हुए शॉट लगाया लेकिन यह वाइड चला गया। एक मिनट बचा था और कुजुर ने भारत के लिए विजयी गोल दाग दिया।

भारतीय टीम ने शनिवार को दूसरे मैच में आक्रामक शुरुआत की जिसमें फॉर्म में चल रही महिमा चौधरी ने सातवें मिनट में गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया। उन्होंने 30वें मिनट में दूसरा गोल किया। भारत के लिए अन्य गोल अक्षता धेकाले ने आठवें, मरियाना कुजुर ने 12वें, ज्योति ने 23वें, मोनिका दिप्पी टोप्पो ने 27वें और अजमिना कुजुर ने 30वें मिनट में किये।

Advertisement
First Published - August 27, 2023 | 7:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement